Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में कॉन्स्टिपेशन और ब्लोटिंग से परेशान लोगों के लिए रुजुता दिवेकर ने सुझाया एक खास नुस्खा, शेयर की कुलथी से बने खास ड्रिंक की रेसिपी

कुलथी की दाल अपनी गर्म तासीर के लिए जानी जाती है,लेकिन, गर्मियों के मौसम में होनेवाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से राहत के लिए कुलथी का सेवन विशेष तरीकों से किया जा सकता है। 

गर्मियों में कॉन्स्टिपेशन और ब्लोटिंग से परेशान लोगों के लिए रुजुता दिवेकर ने सुझाया एक खास नुस्खा, शेयर की कुलथी से बने खास ड्रिंक की रेसिपी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 30, 2022 9:10 PM IST

Healthy Summer Drink : दलहन और साबुत अनाज पौष्टिक डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और भारतीय लोगों का भोजन दाल और दलहनों के समावेश के बाद ही पूर्ण होता है। रोजमर्रा के भोजन में लोग विभिन्न प्रकार की दालों, बींस और उनकी फलियों का सेवन किया जाता है। ऐसी ही एक दाल है कुलीथ (Kulith) या कुलथी (Horse Gram) जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अनुसार खायी जाती है। आमतौर पर कुलथी का सेवन ठंडे स्थानों और सर्दियों के मौसम अधिक किया जाता है। कुलथी की दाल अपनी गर्म तासीर (heating nature) के लिए जानी जाती है और सर्दियों में यह शरीर को ऊष्मा देकर बॉडी टेम्परेचर को ठीक रखता है लेकिन, गर्मियों के मौसम में कुलथी की दाल खाने से लोग परहेज करते हैं। लेकिन, गर्मियों के मौसम में होनेवाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने के लिए कुलथी की दाल का सेवन विशेष तरीकों से किया जा सकता है।

गर्मियों में कुलथी के सेवन का हेल्दी तरीका

सेलिब्रिटी डाइटिशियन और सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Diet Tips) ने कुलथी की दाल के गर्मियों में सेवन का एक ऐसा ही तरीका सुझाया । रुजुता दिवेकर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, हमारी दादी-नानी गर्मियों में कुलथी की दाल के सेवन का एक पारम्परिक तरीका फॉलो करती रही हैं और यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होता रहा है। (ways to included kulith or horse gram in summers) रुजुता दिवेकर ने अपनी नयी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि गर्मियों में जब लोगों को सुस्ती, थकान जैसी समस्याएं महसूस होती हैं तो ऐसे में कुलीथ कलन (Kulith kalan) पीना लाभकारी साबित हो सकती है। यह एक पारम्परिक हेल्थ ड्रिंक है जिसमें कुलीथ या कुलथी और छाछ मिलाया जाता है। इस ड्रिंक में ऊपर से एक विशेष प्रकार का तड़का भी लगाया जाता है जो इस ड्रिंक का स्वाद बढ़ा देता है। कुलीथ कलन एक हेल्दी सूप रेसिपी (Horse Gram Soup Recipe) है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है।

Also Read

More News

कुलथी का सूप या कुलीथ कलन बनाने की रेसिपी

  • रातभर के लिए एक कटोरी कुलथी की दालको पानी में भिगोकर रखें।अगले दिन इस दाल को छानकर पानी और दाल अलग कर लें।
  • दाल से अलग किया हुआ एक कटोरी पानी लें और उसे धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
  • फिर, इस  पानी में एक कटोरी छाछ या मट्ठा मिलाएं और थोड़ी देर और पकाएं।
  • फिर, एक बर्तन में घी गर्म करें और उसमें थोड़ा-सा हींग, कूटी हुई हरी मिर्च का पेस्ट और जीरा के दाने डालें। तड़का जब पक जाए तो फिर उसमें दही और कुलथी वाला पानी मिलाएं।
  • इसमें स्वादानुसार नमक और कटी हुई हरी धनिया की पत्तियां डालें। गर्मागर्म सर्व करें।

कुलीथ कलन पीने के फायदे (Health Benefits Of Horse Gram Soup)

रुजुता दिवेकर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि कुलथी के आटे से बना यह ड्रिंक गर्मियों में इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • पेट फूलने या ब्लोटिंग ( bloating) की परेशानी।
  • कॉन्स्टिपेशन या कब्ज (constipated) की समस्या।
  • खराब मूड को अच्छा बना सकता है यह ड्रिंक।
  • गट की हेल्थ को सुधारता है।