गर्म पानी में शहद डालकर पीने के फायदे और नुकसान, जानें पीने का सही तरीका

शहद का इस्तेमाल अधिकतर लोग गुनगुने पानी में मिलाकर करते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि ऐसा करने से वजन जल्दी कम होता है। शहद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। आइए जानते हैं, शहद में मौजूद पोषक तत्वों और गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे-नुकसान (Honey with Lukewarm water benefits) के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 7, 2020 11:48 PM IST

शहद का इस्तेमाल अधिकतर घरों में होता है। कोई शहद (Honey) का सेवन चीनी की जगह करता है, तो कोई चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए इसे उपयोग में लाता है। शहद चीनी के मुकाबले कहीं अधिक हेल्दी होता है। यह सेहत के लिए भी काफी हेल्दी होता है। शहद का इस्तेमाल अधिकतर लोग गुनगुने पानी में मिलाकर (Honey with Lukewarm water) करते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि ऐसा करने से वजन जल्दी कम होता है। शहद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। आइए जानते हैं शहद के फायदे (Benefits of honey), शहद में मौजूद पोषक तत्वों और गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे-नुकसान (Honey with Lukewarm water benefits) के बारे में...

शहद में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Honey)

इसमें (Honey in hindi) एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। ये दोनों ही तत्व घाव या चोट को जल्दी भरने में मदद करते हैं। इसके अलावा, शहद में आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम, जिंक, शुगर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, फोलेट, नियासिन आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।

गुनगुने पानी में शहद डालकर पीना कितना हेल्दी?

कुछ लोग नींबू, पानी और शहद मिलाकर पीते हैं, तो कुछ लोग सुबह खाली पेट गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीते हैं। लेकिन, गर्म पानी में शहद डालकर पीना सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद (Honey with Lukewarm water effects) नहीं माना गया है। दरअसल, शहद की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्म पानी में इसे मिलाकर पीना शरीर में गर्मी को बढ़ा सकता है। गर्मी के मौसम में ऐसा करने से बचें। गर्म पानी या दूध में शहद डालकर पीने से यह जल्दी नहीं पचता है। इस जब आप किसी गर्म चीज के साथ शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो शहद में मौजूद पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से भी सेहत को कई लाभ होते हैं, लेकिन इसे ठंडे दूध में ही डालकर पिएं।

शहद खाने के नुकसान (Side Effects of Honey)

इसे खाने से शरीर को कई फायदे तो होते हैं, लेकिन अधिक सेवन करने से इसके नुकसान भी हैं। शहद का अधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसमें शुगर अधिक होता है और अधिक मीठा खाना सेहत के लिए अनहेल्दी होता है। जब आप हाई शुगरी डायट लेते हैं, तो वजन बढ़ना, डायबिटीज, लिवर, हार्ट, सूजन संबंधित समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। शोध के अनुसार, अधिक मीठा खाने से कैंसर, डिप्रेशन, डिमेंशिया होने की संभावना बढ़ जाती है।

शहद के फायदे (Benefits of Honey)

1 शहद को चीनी की तुलना में अधिक फायदेमंद (shahad ke fayde in hindi)  बताया गया है। गुनगुने पानी में शहद मिलाककर पीने से शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ता है। खून की कमी दूर होती है।

2 एक शोध के अनुसार, कच्चे शहद में एंटीडिप्रेजेंट प्रभाव होता है, जो डिप्रेशन या तनाव को कम करते हैं। यदि आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ गया है, तो शहद का सेवन करें। डिप्रेशन की समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

3 इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए भी आप शहद का सेवन कर सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर आप कुछ बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी आदि की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। शहद खाने से शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है)।

शहद खाएं और वजन घटाएं, जाने इसके 10 सेहत लाभ

शहद खाएंगे रोज, तो होंगे ये 8 अद्भुत फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source