Healthy Drinks : गर्म दूध में मिलाएं शहद और पाएं ये सेहत लाभ

गर्म दूध में शहद मिलाकर पिएं फिर देखें इसके शरीर पर होने वाले फायदे। दोनों को साथ मिलाकर पीने से इनकी हीलिंग प्रॉपर्टीज बढ़ जाती हैं। जानें, दूध और शहद को साथ मिलाकर पीने से सेहत पर क्या असर होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 15, 2019 8:39 AM IST

दूध हर किसी के लिए बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है। हड्डियों को मजबूती देने के लिए हर दिन बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी दूध का सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो दूध को और भी हेल्दी बना सकते हैं, इसमें शहद मिलाकर। जी हां, जब आप दूध में शहद मिलाकर पीते हैं, तो दोनों में मौजूद पौष्टिक तत्व साथ मिलकर एक हेल्दी ड्रिंक (honey milk benefits) बनाते हैं। हल्दी डालकर आप अक्सर दूध पीते होंगे, खासकर तब जब आपको खांसी, सर्दी, बुखार होता होगा। गर्म दूध में शहद मिलाकर पिएं फिर देखें इसके शरीर पर होने वाले फायदे। दोनों को साथ मिलाकर पीने से इनकी हीलिंग प्रॉपर्टीज बढ़ जाती हैं। जानें, दूध और शहद को साथ मिलाकर पीने से सेहत (honey milk benefits) पर क्या असर होता है।

शहद-दूध में मौजूद पोषक तत्व

शहद में काफी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। दूध में कैल्शियम काफी होता है। साथ ही दूध विटामिन ए, बी और डी,  प्रोटीन और लैक्ट‍िक एसिड का भी मुख्य स्रोत होता है, जो शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होने देता। हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।

वजन करना है कम तो दूध में मिलाएं ये चीजें, पाएं ये अद्भुत लाभ

गर्म दूध में मिलाएं शहद और पाएं ये सेहत लाभ

  • यदि आपको तनाव की समस्या रहती है, तो आपके लिए शहद वाला दूध पीना बेहतर (drinking hot milk with honey benefits) साबित हो  सकता है। गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे पीने से तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को आराम पहुंचेगा। तनाव, चिंता, मानसिक समस्याओं से कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल जाएगा।
  • नींद अच्छी नहीं आती, रात में बार-बार नींद टूट जाने की समस्या से ग्रस्त हैं, तो सोने से एक घंटे पहले गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
  • पाचन क्रिया भी शहद-दूध मिलाकर पीने से दुरुस्त बनी रहती है। दूध में शहद मिलाएं और पी जाएं। ऐसा हर रात करें। आपको कब्ज की शिकायत है, तो भी लाभ पहुंचाएगा।
  • बच्चों को भी जरूर दें पीने के लिए, इससे उनकी हड्ड‍ियां अधिक मजबूत होंगी। साथ ही शहद शरीर में जाएगा, तो उसमें मौजूद पोषक तत्व भी उन्हें प्राप्त होंगे। हड्डियों में दर्द की समस्या भी इस तरल पदार्थ को पीने से दूर होता है।
  • शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि करने के लिए भी शहद को गर्म दूध में डालकर पी सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source