
Also Read
If you want to include antioxidants in a baby’s diet then, instead of choosing honey, use banana and cooked sweet potatoes. © Shutterstock.
बदलते मौसम में बहुत सारी छोटी-छोटी बीमारियां होती रहती हैं। इनमें से अधिकांश संक्रमण के कारण होती हैं। वायरल संक्रमण और मौसमी संक्रमण (Home remedies for sore throat) से बचने का सबसे बेहतर उपाय शहद है। इसमें मौजूद खास गुण न केवल संक्रमण का इलाज करते हैं, बल्कि इम्यून सिस्टम को मजबूत कर अन्य बीमारियों के खिलाफ सुरक्षा चक्र भी बनाते हैं।
बदलते मौसम, प्रदूषण और गलत खानपान की वजह से अकसर गले में खराश और इंफेक्शन हो जाते हैं। इसमें गले में दर्द भी होने लगता है। कुछ भी निगलने में परेशानी होना भी सोर थ्रोट यानी गले में खराश होने का संकेत है। अगर आप गले की खराश से बचना चाहते हैं तो शहद का सेवन करें। आइए जानते हैं सेवन की सही विधि।
शहद में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व होते हैं। इसमें आयरन के साथ ही बहुत हेल्दी तत्व फ्रूट ग्लूकोज होता है। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पर इसमें वसा नाम मात्र को भी नहीं होती। जिससे यह वजन घटाने का कारगर उपाय है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और क्लोरीन जैसे खास गुण होते हैं। जो इसे और भी खास बना देते हैं।
सर्दी, खांसी और जुकाम होने पर अकसर गले में दर्द, परेशानी और खराश होने लगती है। इसके लिए आपको शहद को अदरक के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए एक चम्मच शहद में थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर सेवन करें। जल्दी ही फायदा होगा।
अदरक हमेशा अच्छी नहीं होती। अगर आपकी गर्म चीजों के प्रति संवेदनशील हैं तो आपको अदरक खाने से नुकसान भी हो सकता है। अकसर ऐसे में गले की अंदरूनी सतह छिल जाती है। जिससे गले में सूजन और दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए शहद को ब्रेड या चपाती पर लगाकर खाना चाहिए। इससे गले के दर्द और सूजन में आराम मिलता है।
अगर आपको अनिद्रा की समस्या है और आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो रात को सोते समय गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और बीमारियों के खिलाफ आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।
बचना है टाइप 2 डायबिटीज से, तो आज ही शुरू कर दें ये उपाय
Navratri health tips: नौ दिन के व्रत की है तैयारी, तो फॉलो करें ये हेल्दी टिप्स