hamburger icon
A
Read in English

Honey-Garlic for Weight Loss: क्या शहद के साथ लहसुन खाने से होता है वेट लॉस? जानें इस नुस्खे की असलियत

सर्दी-खांसी, पेट दर्द, से लेकर डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी ब्यूटी प्रॉब्लम्स में लहसुन और शहद से बने नुस्खे कारगर पाए गए हैं। वहीं, बहुत-से लोग वेट लॉस के लिए लहसुन और शहद का भी सेवन करते हैं। लेकिन, क्या सचमुच यह नुस्खा है असरदार? पढ़ें यहां (Honey-Garlic for Weight Loss)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 13, 2021 9:34 PM IST

Honey-Garlic for Weight Loss: लहसुन और शहद, दोनों अपने एंटीबैक्टेरियल गुणों के लिए आयुर्वेदिक औषधियों (Ayurvedic Herbs) में शुमार हैं। इसके अलावा एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टेरियल प्रॉपर्टीज़ भी शहद और लहसुन में उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए, न जाने कबसे घरेलू उपाय और दादी-नानी के नुस्खों (Dadi-Nani ke Nushke) में लहसुन और अदरक को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आराम पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। सर्दी-खांसी, पेट दर्द, से लेकर डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी ब्यूटी प्रॉब्लम्स में लहसुन (Garlic) और शहद (Honey) से बने नुस्खे कारगर पाए गए हैं। वहीं, बहुत-से लोग वेट लॉस के लिए लहसुन और शहद का भी सेवन करते हैं। लेकिन, क्या सचमुच लहसुन और शहद वेट लॉस में कारगर है? यही जानने की कोशिश की हमने। (Honey-Garlic for Weight Loss in Hindi)

वेट लॉस का यह नुस्खा है कितना असरदार ?

शहद और नींबू का रस गरम पानी (Lemon-Honey with hot water) में घोलकर पीना कई लोगों की वेट लॉस ट्रिक (Weight Loss Trick) रहा है। वहीं, लहसुन से फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज़ होती है। इसीलिए, लहसुन और शहद को मिश्रण को भी वजन कम करने के लिहाज से प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि, इसके कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है कि लहसुन और शहद का एकसाथ सेवन करने से वजन कम होता है। लेकिन, जैसा कि बहुत-से लोग इस नुस्खे का सेवन करते हैं। ऐसे में इसे ट्राई करना चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार इसका सेवन कर सकते हैं। (Honey-Garlic for Weight Loss)

लहसुन और शहद हैं फैट बर्निंग फूड्स

भारतीय रसोइयों में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले मसालों (Indian Spices) में से एक लहसुन, कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें, विटामिन बी6 और विटामिन सी (Vitamin C) के अलावा कैल्शियम, मैगनीज़ और फाइबर (Fiber) होता है। ये सभी तत्व वेट लॉस प्रोसेस में योगदान देते हैं। कुछ समय पहले चूहों पर की गयी एक स्टडी के आधार पर दावा किया गया था कि, 7-8 सप्ताह तक लहसुन का सेवन करने से शरीर में जमा चर्बी पिघलने लगती है। इसके साथ ही लहसुन-शहद के सेवन से ये फायदे भी होते हैं-

  • इम्यूनिटी बढ़ती है। (Immunity Booster Foods)
  • बॉडी डिटॉक्स (Body Detox) होता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।
  • लहसुन के सेवन से शरीर की मेटाबॉलिज़्म रेट (Metabolism) बढ़ती है।
  • वहीं, दूसरी तरफ शहद शरीर को एनर्जी देता है। शहद के सेवन से बॉडी में ग्लूकोज़ का निर्माण होता है और इससे फैट-बर्निंग हार्मोन्स का निर्माण भी तेज़ होता है।
  • शहद में सूजन कम करने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण (anti-inflammatory properties) भी होते हैं जो फ्री-रैडिकल्स डैमेज (Free Radical Damage) से बचाने के साथ शरीर को फूलने से रोकते हैं।

क्या है शहद और लहसुन के सेवन का सही तरीका?

आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार, 2 अलग खाद्य-पदार्थों का एकसाथ सेवन करते समय दोनों की मात्रा का अनुपात और उनकी प्रकृति का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि, अलग-अलग फूड्स के कॉम्बिनेशन (Food Combination) से विभिन्न प्रकार के केमिकल एक्टिवेट होते हैं, जिनके अच्छे और बुरे प्रभाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। अगर आप वजन कम करने के लिए लहसुन और शहद का सेवन करना चाहते हैं तो इसके लिए सही तरीके से इनके सेवन की जानकारी भी आपको होनी चाहिए। आइए जानें लहसुन-शहद के सेवन का सही तरीका-

  • 4-5 लहसुन की कलियां लेकर उन्हें छीलें और कूटकर एक तरफ रखें।
  • अब, एक छोटी कटोरी में एक चम्मच शहद डालें और इसे लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
  • अब इसे 15 मिनट के लिए ढंककर रख दें। फिर, इस मिश्रण का सेवन करें और पानी पीएं।
  • ऐसा माना जाता है कि इस मिश्रण का सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए तो बेहतर रिज़ल्ट दिख सकते हैं। इसका मतलब है कि हो सकता है कि खाली पेट लहसुन-शहद का सेवन करने से आपका वेट लॉस थोड़ा-सा ज़्यादा ही हो। (Right way to consume honey-garlic for weight loss)

यह भी पढ़ें-

स्टडी का दावा, सुबह जल्दी उठने से डायबिटीज का रिस्क होता है कम, मधुमेह से बचा सकते है लाइफस्टाइल से जुड़े ये बदलाव भी

Sudhanshu Pandey Fitness: 46 की उम्र में 26 का दिखने वाला यह एक्टर करता है टीवी इंडस्ट्री पर राज, जानें सुधांशु पांडे के फिटनेस सीक्रेट्स

Diabetes Effects on Male Vs Females: क्या महिलाओं और पुरुषों पर एक जैसा असर नहीं डालती डायबिटीज?

47 साल की उम्र में मलाइका अरोरा की स्किन है 25 साल जैसी ग्लोइंग और यंग, मलाइका डेली करती हैं इन योगासनों का अभ्यास