शहद समेत ये 4 चीजें असली हैं या मिलावटी? ऐसे करें पता !

यह आर्टिकल ज़रूर पढ़ें क्योंकि इन उत्‍पादों का प्रयोग आप हर दिन करते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 16, 2018 10:11 AM IST

आजकल लगभग हर चीज में मिलावट देखने को मिलती है शायद इसीलिए मार्केट में भी दाल, तेल, शहद आदि तमाम तरह की खाने-पीने की चीजें मिलती हैं जिसकी शुद्धता पर शक होता है। यहां हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी ही चीज़ों और उत्‍पादों  की शुद्धता की जांच करने का तरीका बता रहे हैं।  यह आर्टिकल ज़रूर पढ़ें क्योंकि इन उत्‍पादों का प्रयोग आप अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में हर दिन करते हैं।

  1. शहद में मिलावट की पहचान कैसे करें कांच के गिलास में पानी भरकर उसमें शहद की एक बूंद डालें। अगर शहद की यही एक बूंद सीधे जाकर नीचे बैठ जाए तो शहद असली है। यदि यह तली में पहुंचने से पहले ही घुल जाए या नीचे पहुंचकर तुरंत फैल जाए तो समझ लें कि शहद मिलावटी है। यह भी पढ़ें- हमेशा हेल्‍दी नहीं होता पपीता, जानें कब हो सकता है नुकसान
  2. बेसन में मिलावट की पहचान कैसे करें कांच के ग्‍लास में थोड़ा-सा बेसन लें और उसमें थोड़ा-सा पानी डालें, फिर उस में सांद्र हाइड्रोक्‍लोरिक एसिड की 4 से 5 बूंदें डालें। एसिड डालते ही अगर बेसन का रंग जामुनी होने लगे तो बेसन मिलावटी है।
  3. हल्‍दी में मिलावट की पहचान कैसे करें एक ग्‍लास पानी में हल्‍दी डालने पर यदि रंग पीला हो तो उसमें लेड क्रोमेट मिला हुआ है। एक चम्‍मच हल्‍दी पाउडर में पानी मिलाकर कुछ बूंदे हाइड्रोक्‍लारिक एसिड की डालें, यदि बुलबुले उठें तो उसमें या चॉक पाउडर या फिर यलो सोप स्‍टोन पाउडर मिला हुआ है। यह भी पढ़ें-वेट लॉस टिप: वज़न घटाना है तो अंडा खाएं
  4. नारियल तेल में मिलावट की पहचान कैसे करें नारियल तेल का परीक्षण करना बहुत आसान है। अगर आपको लगता है कि नारियल तेल नकली है तो इसे फ्रीज में रख दें। अगर यह नकली होगा तो नारियल तेल की परत अलग और मिलावटी चीज अलग जमी हुई दिखेगी।
  5. दाल में रंग की पहचान कैसे करें आजकल मार्केट में मिलने वाली दालों में भी काफी मिलावट पाई जा रही है। अक्‍सर मिलावटखोर दाल में रंग डालकर दूसरी सस्‍ती दाल मिलाकर बेचते हैं। नकली रंगों वाली दाल की पहचान करने के लिए एक चम्‍मच दाल को एक चम्‍मच पानी में डाल दें। अगर यह गुलाबी रंग का दिखाई दे तो इसमें लेड क्रोमेट मिलाया गया है। यदि दाल में गहरा लाल रंग दिखाई दे तो समझ जाएं कि इसमें मेटानिल नामक पीला रंग मिलाया गया है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source