... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 23, 2021 8:17 PM IST
ब्रेस्ट मिल्क से नहीं भर रहा बच्चे का पेट? पिएं ये होममेड देसी ड्रिंक और दोगुनी तेजी से बढ़ाएं ब्रेस्ट मिल्क
Homemade lactation drink in hindi : मौजूदा वक्त में ऐसी कितनी कामकाजी महिलाएं हैं, जो अपने नवजात को ब्रेस्टमिल्क देकर उनका पेट भरती हैं। हम सभी जानते हैं कि नवजात शिशु से लकर साल भर तक के बच्चे के लिए ब्रेस्टमिल्क कितना जरूरी होता है लेकिन ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो स्तनपान नहीं करा पाती हैं और उन्हें ऊपर से बच्चे को दूध पिलाना पड़ता है। कुछ महिलाएं फीड तो करा पाती हैं लेकिन वो शिशु के लिए पर्याप्त नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से ब्रेस्ट में दूध के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है।
1-लैक्टेशन ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले आप 100 ग्राम मखाने लें और उन्हें कढ़ाई में अच्छी तरह से भून लें।
2-भुने हुए मखानों को अब मिक्सी में पीसकर महीन पाउडर बना लें।
3-रात को 4 बादाम और दो अखरोट भिगोने के लिए रख दें और सुबह अच्छी तरह से कूट लें।
4-दो खजूर को काटकर बीज निकाल लें और एक पैन में दो गिलास दूध डालें।
5-इसी पैन में कूटे हुए बादाम और अखरोट भी डाल लें साथ ही खजूर और दो चम्मच मखाने का पाउडर मिला लें।
6-दो मिनट तक मिश्रण को उबालें और हल्का ठंडी होने दें।
7-ठंडा होने के बाद इस ड्रिंक को पिएं।
1-कैल्शियम से भरपूर मखाना दूध की शक्ति बढ़ाने का काम करता है।
2-बादाम मिलाने से माताओं को शक्ति मिलती है साथ ही इसमें मौजूद पॉलीअनसैचुरेटिड फैट, विटामिन ई और ओमेगा 3 ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करता है।
3-खजूर से शरीर में एनर्जी आती है साथ ही ब्रेस्टमिल्क बनाने में मदद मिलती है।
4-ब्रेस्टमिल्क बनाने के लिए कम से कम शरीर को 500 कैलोरी से ज्यादा की जरूरत होती है, जो खजूर आपको प्रदान कर सकता है।
5-खजूर के सेवन से प्रोलैक्टिन बनाने में भी मदद मिलती है, दो शरीर में दूध बनाने का काम करता है इतना ही नहीं खजूर प्रोलैक्टिन के उत्पादन को सक्रिय भी रखता है।
ओट्सः फाइबर का समृद्ध स्त्तोत ओट्स नाश्ते का एक शानदार विकल्प है। इसे आप दिन में कभी भी खा सकती हैं।
पालकः आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की उच्च मात्रा से समृद्ध पालक ब्रेस्ट में दूध बनाने की प्रक्रिया को बढ़ाता है।
सौंफ की चायः ये चाय ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने का काम करती है। खाना खाने के बाद भी सौंफ खाकर भी ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।