आपके बच्चे के लिए जहर है किचन में बनने वाली ये 5 चीजें, हेल्दी समझ कर खिलाना बंद करें

Unhealthy Homemade foods in hindi: अगर आप सोच रहे हैं कि घर पर बना खाना बच्चे के लिए हेल्दी है, तो आपको बता दें कि घर पर कुछ फूड्स ऐसे भी बनाए जाते हैं, जो बच्चों के लिए हेल्दी नहीं मानें जाते हैं।

आपके बच्चे के लिए जहर है किचन में बनने वाली ये 5 चीजें, हेल्दी समझ कर खिलाना बंद करें

Written by Mukesh Sharma |Published : May 2, 2025 7:48 AM IST

Foods that are not healthy for kids in hindi: बच्चे अक्सर खाने को लेकर बहुत जिद्दी होते हैं, खासकर जब बात नई चीजें खाने की हो। वे वही खाना पसंद करते हैं, जो उन्हें स्वाद में अच्छा लगे, भले ही वह पौष्टिक न हो। सब्जियों या फल जैसी हेल्दी चीजों से अक्सर बचते हैं और फास्ट फूड की जिद करते हैं। ऐसे में माता-पिता के लिए बच्चों को सही खाना खिलाना चुनौती बन जाता है। ऐसे में कई बार आप अपने बच्चों को प्यार और सेहत के नाम पर ऐसी चीजें खिला देते हैं, जो वास्तव में उनके लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। खासतौर पर किचन में मौजूद कुछ आम चीजें जो आपके साथ सभी माता-पिता को हेल्दी लगती हैं, लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हेल्दी समझकर बच्चों को खिलाना आपको आज से ही बंद कर देना चाहिए।

1. फ्रोजन वेजिटेबल (Frozen Vegetables)

बच्चों की सेहत के लिए सबसे जरूरी हैं, सब्जियां। ऐसे में कई बार आप बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए फ्रोजन सब्जियां भी खिला देती हैं। फ्रोजन सब्जियां दिखने में ताजी लगती हैं, लेकिन इन्हें लंबे समय तक स्टोर करने के लिए केमिकल और प्रिजरवेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम रह जाती है, और कई बार बार-बार फ्रिज खोलने से इनमें बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं। बच्चों को पोषण देने के लिए ताजी और मौसमी सब्जियों का ही उपयोग करें।

2. फ्रूट जूस (Fruit juice)

आप बच्चों को रोजाना एक गिलास फ्रूट जूस देते हैं, ताकि वह सेहतमंद रहे। लेकिन अगर यह पैक किए गए फलों का रस है तो यह उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें चीनी, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजरवेटिव होते हैं, जो बच्चों के लिए नुकसानदायक होते हैं। इनमें फाइबर नहीं होता, जिससे पेट की सेहत बिगड़ती है और मोटापे का खतरा बढ़ता है।

Also Read

More News

3. रिफाइंड आटा (Refined Flour)

आज कल रिफाइंड आटे से बनी चीजों की भरमार है। पिज्जा, बर्गर, केक, कुकीज आदि में इस्तेमाल होने वाला रिफाइंड आटा यानी मैदा बच्चों के पाचन तंत्र के लिए बहुत भारी होता है। रिफाइंड आटे से बने खाद्य पदार्थों में पोषण न के बराबर होता है और यह धीरे-धीरे बच्चों में गैस, कब्ज और मोटापे जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

4. फ्लेवर वाला दही (Flavoured curd)

बच्चे खाना खाने में बहुत जिद करते हैं। ऐसे में आप उन्हें खाना खिलाने के लिए कई उपाय अपनाते हैं। इसी में से एक बाजार में मिलने वाला फ्लेवर दही बच्चों को स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इसमें छिपी चीनी और केमिकल्स बच्चों के दांत, वजन और पाचन पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसकी बजाय घर का ताजा दही या सादा दही देना बेहतर होता है।

5. प्रोसेस्ड फूड्स (Processed foods)

चाहे वो फ्रोजन नुगेट्स हों या इंस्टेंट स्नैक्स, प्रोसेस्ड फूड्स में ट्रांस फैट, अधिक नमक और शुगर होती है, जो बच्चों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती है। ये भोजन स्वाद में अच्छे जरूर होते हैं, लेकिन नियमित रूप से खाने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।