Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पीरियड्स वैसे तो प्राकृतिक है लेकिन यह दर्द भी उत्पन्न करती है। जिस कारण महिलाओं को काफी दर्द महसूस होता है। वहीं गर्मियों के मौसम में यह दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है और कई महिलाओं में पीरियड क्रैम्प्स के रूप में भी सामने आता है। यह पीरियड क्रैंप्स इतनी इस हद तक बढ़ जाते हैं कि महिलाएं पेन किलर तक लेने लगती हैं। लेकिन यह भी सच है कि यह पेन किलर आपके शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
गर्मियों में हम बहुत से ड्रिंक का सेवन करते हैं,तो क्यों ना एक ऐसी ड्रिंक का सेवन किया जाए जो आपके पीरियड क्रैम्प्स में राहत दिलाए, आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखें और इस गर्मी से भी आपको राहत दिलाएं। जी हां आज हम बात कर रहे हैं लॉन्ग के पानी और उसे बनी चाय के बारे में। लौंग का इस्तेमाल अक्सर दांत के दर्द और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए किया जाता है लेकिन आज हम आपको लॉन्ग से बनी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके पीरियड क्रैम्प्स और पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम कर देगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के तरीके और इससे होने वाले फायदे के बारे में,
लौंग बेहद ही गुणकारी और औषधिय है। इसे गुण का पावर हाउस भी कहा जा सकता है, क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुना से भरपूर होती है। इसके अलावा लॉन्ग विटामिन मिनरल्स और फाइबर से भी भरपूर होती है जो आपकी सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी है। पीरियड्स होने के दौरान अधिकतम महिलाओं को पेट, पीठ, पैरों और कमर में दर्द महसूस होता है। कई बार यह दर्द इतना असहन्य होता है कि उन्हें रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी होती है। इस समस्या में लौंग का सेवन करना सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होता है। क्योंकि लॉन्ग का पानी एक नेचुरल पेन किलर के रूप में काम करता है।
दरअसल लॉन्ग के अंदर यूसेनॉल होता है, जो दर्द बढ़ने वाले एंजाइमों को रोकना है। लौंग के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द बढ़ाने वाले प्रोस्टाग्लैंडीन के उत्पादन को कम करते हैं। इसके अलावा जब आप लॉन्ग की चाय या पानी का सेवन करती है तो यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ता है। पीरियड्स के दौरान ब्लड सरकुलेशन का बढ़ना, दर्द को कम करने में मदद करता है क्योंकि जब ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है तो, दर्द वाली जगह पर ब्लड का सरकुलेशन तेज होने लगता है जिससे अधिक दर्द महसूस नहीं होता और पीरियड क्रैंप्स जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। वही विशेषज्ञ कहते हैं कि जिन लोगों को पाचन तंत्र संबंधी परेशानियां हैं उनके लिए लॉन्ग के पानी का या फिर चाय का सेवन करना बेहद ही अच्छा गुणकारी रहता है। इसके लाभ यहां तक ही सीमित नहीं है अगर आपको मुंह में छालों की समस्या भी हो रही है तब भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग करने में मदद करता है।
लौंग की चाय बनाना बहुत ही आसान है और इसमें इस्तेमाल की जाने वाली औषधी कुछ इस प्रकार से है -
2 से 4 लौंग
01 गिलास पानी
सबसे पहले एक पतीला लें और उसमें पानी ले और उसे उबाल ले। एक उबाल आने के बाद ही उसमें आप तीन से चार लॉन्ग डाल दें। आप पानी में लौंग को तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए और लॉन्ग का रंग पानी पर ना चढ़ जाए। आपकी लॉन्ग वाली चाय बनाकर तैयार है आप चाहे तो इसमें चीनी भी डाल सकते हैं लेकिन अगर आप इसका सेवन ऐसे ही करेंगे तो ज्यादा लाभदायक रहेगा।
हालांकि, अगर पीरियड्स से ज्यादा दिक्कत हो रही है, तो डॉक्टर से एक बार संपर्क कर लेना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अंदरूनी बीमारी का समय रहते इलाज किया जा सके।