
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 17, 2020 8:53 PM IST
सौंफ चबाने के फायदे, बेहतर पाचन के लिए करें सौंफ का सेवन ।
Fennel Seeds for digestion: सौंफ (Fennel Seeds) के खूश्बूदार बीज़ों को मिठाइयों और सब्ज़ियों में फ्लेवर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इससे, भोजन में एक मीठा और ठंडक भरा स्वाद (Fennel Seeds benefits) मिलता है। लेकिन, साथ ही यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी राहत दिलाता है। जी हां, सौंफ डायजेशन (home remedies for better digestion) बढ़ाने का काम करती है। इसीलिए, भारतीय परिवारों में खाना खाने के बाद सौंफ चबाने की परम्परा है। (Fennel Seeds for digestion in hind) प्रेगनेंसी में मॉर्निंग सिकनेस और एसिडिटी जैसी परेशाानियों से राहत के लिए भी महिलाएं सौंफ चबाती हैं।
खाने के बाद सौंफ चबाने से भोजन मौजूद पोषक तत्वों का पूरा फायदा पाने में सहायता होती है। यह शरीर को पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। इसका अर्थ है कि शरीर को डायट का फायदा पाने में सहायता करते हैं सौंफ के दाने।
इनमें फाइबर भी होता है। जिससे, खून में कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रखने में मदद होती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल का सही रहना, दिल के मरीज़ों के लिए बहुत आवश्यक है। इससे, दिल से जुड़ी बीमारियों के लक्षण कम होते हैं। साथ ही इससे, ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। ((home remedies for better digestion)
पेट की गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए सौंफ चबाने से फायदा होता है। इसका एक फायदा यह भी है कि यह हर उम्र के लोगों के लिए सेवन के लिहाज से सुरक्षित है।
कमज़ोर पाचन शक्ति कब्ज़, बेचैनी और पेट में भारीपन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इनसे राहत के लिए सौंफ चबाना चाहिए। सौंफ पाचन शक्ति बढ़ाता है। जिससे, कॉन्स्टिपेशन की स्थिति से बचने में मदद होती है।