घर पर बनी ये 4 चीजें खाने से भी आ सकता है हार्ट अटैक, आज ही बंद करें इन चीजों को नहीं तो दिल को होगा बड़ा नुकसान

Unhealthy food for you heart: घर पर बनाई कई कुछ खाने-पीने की चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनका सामान्य मात्रा से ज्यादा सेवन किया जाए तो ये आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 21, 2022 5:22 PM IST

हम हमेशा से ही यह सुनते आए हैं कि बाहर का खाना अनहेल्दी (Unhealthy food) होता है और घर पर बना खाना हेल्दी होता है। डॉक्टर भी हमें बाहर का खाना न खाने की सलाह देते हैं और घर पर तैयार किया गया खाना खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि घर पर बने सभी व्यंजन हमारे स्वास्थ्य के लिए सही हैं? जी नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम घर पर भी ऐसे कई खाद्य पदार्थ बनाते हैं, जो न सिर्फ हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं बल्कि आपके हृदय को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह लेख खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी है या फिर जिन्हें दिल की बीमारियां (Heart disease) होने का खतरा है। क्योंकि आज हम आपके घर पर खाए जाने वाले ऐसे अनहेल्दी फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके हार्ट तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन खाद्य पदार्थों के बारे में -

1. रोज खा रहे हैं परांठे

कुछ लोगों को परांठे खाना बेहद पसंद होता है और वे सिर्फ सुबह ही नहीं दोपहर या शाम को भी परांठे खाने लग जाते हैं। कभी कभार परांठे खाना नुकसानदायक नहीं है। हालांकि अगर आप रोज परांठे खा रहे हैं, तो आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है, जिससे आपके हृदय को भी काफी नुकसान पहुंच सकता है।

2. अधिक नमक वाली चीजें

हर व्यक्ति का स्वाद अलग-अलग तरह का होता है। किसी को अधिक नमक वाली चीजें तो किसी को कम नमक वाली चीजें खाना पसंद होता है। कुछ लोग सब्जियों, सलाद और अन्य खाने-पीने की चीजों में ज्यादा नमक डालकर खाने लग जाते हैं। डबल्यूएचओ की रिपोर्ट के सामान्य से ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी अन्य रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।

3. केक व अन्य मिठाइयां

हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि बाहर के मिठाइयां और केक खाने की बजाय उन्हें घर पर ही बनाकर खाया जाए, तो वे हेल्दी रहती हैं। हालांकि, यह बात कुछ हद तक तो सही है, लेकिन इनमें भी शुगर और ऑयल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। मिठाइयां और केक में इस्तेमाल किए जाने वाली कुछ सामग्री न सिर्फ वजन बढ़ाती हैं, बल्कि दिल की बीमारियां होने के खतरे को भी बढ़ा सकती हैं।

4. ज्यादा अचार बना सकता है बीमार

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि ज्यादा नमक का सेवन करना और ज्यादा चिकनाई वाले खाद्य पदार्थ खाना दोनों ही आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं और दिल की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ा सकती हैं। अचार में ये दोनों ही चीजें पाई जाती हैं, जो कि बिल्कुल भी अच्छा ऑप्शन नहीं है। हालांकि, एक लिमिट तक अचार का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी रहता है।

डॉक्टर से ले सलाह

हालांकि, उपरोक्त बताई गई चीजें सिर्फ तब ही आपके लिए नुकसानदायक रहती हैं, जब इनका सेवन सामान्य से अधिक मात्रा में किया जाए। अगर आपको दिल से संबंधित या अन्य कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से संपर्क करके आप अपनी डाइट के बारे में पूछ सकते हैं। अगर आपको उपरोक्त में से कोई चीज खाना पसंद है, तो डॉक्टर आपको आपकी सेहत के अनुसार आपकी फेवरेट फूड की सही मात्रा बता सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source