Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Benefits of Thandai: होली में पिएंगे ठंडाई, तो सुधरेगा डायजेशन, बनेगा दिल सेहदमंत, स्वाद और गर्मी से भी ठंडक मिलेगी ज़रूर

Holi Special: ठंडाई होली का मुख्य ड्रिंक है जिसे, खासतौर पर उत्तर भारत से होते हुए अब पूरे देश में होली के जश्न का हिस्सा बन गयी है। ठंडाई में कई फलों और सब्ज़ियों के बीज यानि हेल्दी सीड्स, बादाम-पिस्ते जैसे ड्राई-फ्रूट्स के अलावा केसर और दूध जैसी पौष्टिक चीज़ें मिलायी जाती हैं।  इसीलिए, ठंडाई एक हेल्दी ड्रिंक बन जाती है। गले और पेट को आराम दिलाने के साथ-साथ ठंडाई के कुछ और भी हेल्दी फायदे होते हैं। 

Benefits of Thandai: होली में पिएंगे ठंडाई, तो सुधरेगा डायजेशन, बनेगा दिल सेहदमंत, स्वाद और गर्मी से भी ठंडक मिलेगी ज़रूर
होली में ठंडाई पीने के हेल्दी फायदे।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 2, 2020 6:24 PM IST

Benefits of Thandai:  होली का त्योहार धीरे-धीरे मौसम में बढ़ रही गर्मी से राहत दिलाता है। रंगों और अपनों के साथ के अलावा इस त्योहार में पानी और खूश्बूदार ऑर्गेनिक कलर्स सूकून दिलाते हैं। लेकिन,  होली में परोसी जाने वाली ठंडाई पीने जो राहत मिलती है उसका कोई जोड़ नहीं। ठंडाई होली का मुख्य ड्रिंक है जिसे, खासतौर पर उत्तर भारत से होते हुए अब पूरे देश में होली के जश्न का हिस्सा बन गयी है। ठंडाई में कई फलों और सब्ज़ियों के बीज यानि हेल्दी सीड्स, बादाम-पिस्ते जैसे ड्राई-फ्रूट्स के अलावा केसर और दूध जैसी पौष्टिक चीज़ें मिलायी जाती हैं।  इसीलिए, ठंडाई एक हेल्दी ड्रिंक बन जाती है। गले और पेट को आराम दिलाने के साथ-साथ ठंडाई के कुछ और भी हेल्दी फायदे होते हैं। (Benefits of Thandai in hindi )

Sleeping Disorders: सोने से पहले पीएं दूध या डिनर में खाएं डेयरी प्रॉडक्ट्स, ले सकेंगे चैन की नींद

ठंडाई पीने से होते हैं ये सेहतमंद लाभ (Benefits of Thandai):

पेट की गैस से राहत:

इस टेस्टी ड्रिंक ठंडाई में दूध में ढेर सारे मसाले और हेल्दी सीड्स मिलाए जाते हैं। जैसा कि दूध प्रोटीन, कैल्शियम और ज़िंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। जैसा कि ठंडा दूध नैचुरल एंटासिड के तौर पर प्रभाव डालता है। इसीलिए , पेट में एसिडिटी का निर्माण कम होता है। तो,  ठंडाई में मिलाए जाने वाले सौंफ के बीजों (Fennel seeds) में नैचुरल ऑयल्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसके साथ ही सौंफ में पेट की गैस करने वाले और पेट को ठंडक दिलाने वाले तत्व होते हैं। जिससे, गैस की परेशानी कम होती है।

Also Read

More News

Stomach Problems: अगर हों पेट की परेशानियां तो ट्राई करें ये नैचुरल रेमेडिज़

हार्ट हेल्दी ड्रिंक:

तरबूज़ के बीज (Watermelon seeds) और हेल्दी  कद्दू के बीज़ (पम्पकिन सीड्स) होते हैं ठंडाई में। जैसा कि, तरबूज़ के बीज प्रोटीन, आयरन और हेल्दी फैट्स का भंडार हैं। इसीलिए, इनके सेवन से तुरंत शक्ति मिलती है। तो वहीं, पम्पकिन सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और मैग्नीशियम होते हैं जो, दिल की सेहत को बेहतर रखते हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद:

खूश्बूदार गुलाब की पंखुड़ियों (Rose petals) को ठंडाई की लज़्ज़त बढ़ाने के लिए मिलाया जाता है। गुलाब की पंखुड़ियां डायजेशन और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां कम करती है।

Weight Loss Food :वेट लॉस के लिए पीएं रोज़ टी या गुलाब की चाय, साथ ही होगी बॉडी डिटॉक्स मिलेगा

इम्यूनिटी:

विटामिन ई और एंटी-ऑक्सिडेंट्स का भी स्रोत होते हैं बादाम , जो स्किन और इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। इनसे,  हेल्दी फैट्स मिलते हैं। साथ ही, इसमें काली मिर्च और लौंग का पाउडर भी मिलाया जाता है। ब्लैक पेपर या काली मिर्च को उसके औषधिय गुणों के कारण मसालों में बहुत अहम स्थान मिला है। पिपैरिन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, ज़िक, आयरन औऱ विटामिन ए जैसे तत्वों से भी भरी होती हैं काली मिर्चें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Health Benefits of Black Pepper: काली मिर्च का सेवन है इन वजहों से फायदेमंद, डायजेशन और ब्यूटी में होता है इज़ाफा