हिना खान ने शेयर की फिरनी रेसिपी, क्या कैंसर मरीजों के लिए मीठा खाना सेफ है?
फिरनी एक स्वादिष्ट डिश है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। हिना खान ने रमजान के मौके पर अपने हाथों से बनी हुई फिरनी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। क्या इसे कैंसर मरीज खा सकते हैं?
Written by Anju Rawat|Updated : February 24, 2026 8:47 PM IST
Ramadan 2026: रमजान का महीना चल रहा है और इसी मौके पर एक्ट्रेस हिना खान ने फिरनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। हिना ने फिरनी खुद बनाई और इसे काफी टेस्टी बताया है। इफ्तार में उन्होंने फिरनी को सबके लिए सर्व किया और सभी लोगों को उनके हाथ की बनी हुई फिरनी काफी पसंद आई। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के बाद, हिना के फैंस उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं और उनकी कुकिंग स्किल्स को भी खूब सराहना मिल रही है। हालांकि, जैसे ही हिना की पोस्ट वायरल हुई, लोगों के मन में सवाल आने लगा कि क्या कैंसर मरीजों के लिए फिरनी जैसे मीठ पदार्थ सुरक्षित होते हैं? खासकर, तब जब हिना खुद ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं और फिरनी खाती हुईं नजर आ रही हैं। आइए, आकाश हेल्थकेयर की हेड डाइटिक्स डाइटिशियन गिन्नी कालरा (Dt. Ginni Kalra, Head Dietetics, Aakash Healthcare) से जानते हैं कि कैंसर मरीजों के लिए मीठा खाना सेफ है या नहीं?
क्या कैंसर रोगी फिरनी खा सकते हैं?
जी हां, कैंसर रोगी फिरनी खा सकते हैं। लेकिन, उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अगर कीमोथेरेपी या रेडिएशन थेरेपी चल रही है और मुंह में छाले, जलन या निगलने में परेशानी हो रही है, तो ठंडी और नरम फिरनी का सेवन करें। इस दौरान गर्मा-गर्म फिरनी खाने से बचना चाहिए।
अगर कैंसर की वजह से वजन कम हो रहा है, तो आप चावल और दूध से बनी फिरनी खा सकते हैं। इस फिरनी को खाने से आपको ऊर्जा भी मिलेगी।
अगर ब्लड शुगर बढ़ा हुआ रहता है तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
फिरनी में फुल फैट मिल्क डालने से बचें। इससे आपको पेट में गैस और एसिडिटी बन सकती है।
अगर आपको डायबिटीज है, तो इस स्थिति में फिरनी से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
क्या शुगर कैंसर को बढ़ाता है?
बहुत से लोगों में यह धारणा है कि शुगर कैंसर फैलाती है। जबकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है। शुगर खाने से सीधेतौर पर कैंसर नहीं फैलता है। शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को भी ग्लूकोज की जरूरत होती है। इसलिए कम मात्रा में शुगर का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, रिफाइंड शुगर खाने से बचना चाहिए। मीठा खाना कैंसर का कारण नहीं है। लेकिन, कैंसर रोगियों को बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए।
कैंसर रोगियों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Add The HealthSite as a Preferred Source
कैंसर रोगियों को अपनी डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज आदि को शामिल करना चाहिए। इनमें नेचुरल शुगर होता है, जिससे शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती है। इनमें विटामिन्स और फाइबर भी होता है, जो शरीर के लिए जरूरी होता है। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्वस्थ कोशिकाओं को सहारा देते हैं।
कैंसर रोगियों को बिल्कुल शुगर नहीं खाना चाहिए, ऐसा नहीं है। कैंसर रोगी नेचुरल शुगर का सेवन कर सकते हैं। रिफाइंड शुगर का सेवन करने से बचना चाहिए।
कैंसर रोगियों को एडेड शुगर से परहेज करना चाहिए। प्रोसेस्ड डेजर्ट्स और चॉकलेट में एडेड शुगर होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं और कैंसर के इलाज को प्रभावित कर सकते हैं।
कैंसर रोगियों को इलाज के दौरान प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे राजमा और दाल आदि को जरूर शामिल करना चाहिए।
कैंसर रोगियों को लाइट डाइट लेनी चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है।
मीठा खाना कैंसर का मुख्य कारण नहीं है और कैंसर मरीज कभी-कभी कम मात्रा में मीठा खाना खा सकते हैं। लेकिन, किसी भी डाइट परिवर्तन को अपनाने से पहले ऑन्कोलॉजी और डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।
Highlights:
कैंसर रोगियों को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना चाहिए।
कैंसर रोगियों को रिफाइंड शुगर का सेवन करने से बचना चाहिए।
कैंसर रोगी नेचुरल शुगर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.