बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं अंकुरित अलसी के बीज, जानें इसे खाने के 5 जबरदस्त फायदे

Sprouted flaxseeds benefits in hindi: अंकुरित अलसी में ओमेगा-3 की मात्रा ज्यादा होती है जो कि आपके ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : October 20, 2022 5:26 PM IST

क्या आपने कभी अलसी के बीजों को अंकुरित करके खाया? नहीं तो आपको इसे जरूर करने देखना चाहिए। जी हां, अलसी के बीजों को अंकुरित करके खाने से दिमाग को एक मछली के बराबर एनर्जी मिलती है। दरअसल, अंकुरित अलसी (sprouted flaxseeds health benefits) के बीजों में फाइबर, माइक्रो न्यूट्रीएंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है जो कि आपके दिमाग के सहित शरीर के कई अंगों को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही अंकुरित अलसी की एक खास बात यह भी है कि ये पुरुषों की तुलना में महिलाओं की सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं।

अंकुरित अलसी के फायदे-Sprouted flaxseeds benefits in hindi

1. यूरिक एसिड कम करता है

दरअसल, यूरिक एसिडतब बढ़ता है जब शरीर में प्यूरिन की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसे में अंकुरित अलसी का सेवन इस प्यूरिन में कमी लाने में मदद करता है। इसका फाइबर शरीर की नलियों से प्यूरिन की मात्रा को कम करता है और सूजन में कमी लाता है। जिन लोगों का यूरिक एसिड हमेशा बढ़ा रहता है उन्हें अंकुरित अलसी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. दिमाग तेज करता है

अलसी के बीजों को जब आप अंकुरित करके खाते हैं तो ये दिमाग को तेज करने में मदद करता है। ये अंकुरित अलसी ब्रेन बूस्टर की तरह काम करता है और मेमोरी बढ़ाताहै। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जो कि ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे आप खुद भी खा सकते हैं, अपने घर के बुजुर्गों को भी दे सकते हैं और बच्चों को भी खिला सकते हैं।

3. शुगर में कमी लाता है

अलसी के बीजों को अंकुरित करके खाना शुगर में कमी ला सकता है। अलसी के बीजों को अंकुरित करने से इसमें फाइबर और रफेज की मात्रा बढ़ जाती है जो कि शुगर के मरीजों के लिए अच्छा होता है। ये आसानी सेनहीं पचता है और शुगर स्पाइक्स को होने से रोकता है। तो, इसलिए डायबिटीज के हर मरीज को रोजाना एक मुट्ठी अलसी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

4. हार्मोनल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अलसी के बीजों को अंकुरित करके खाना हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। ये शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है और इसके काम काज को सही करता है। इस तरह ये हार्मोन को बैलेंस करके मूड स्विंग्स और क्रेविंग को दूर करने में मददगार है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको अंकुरित अलसी के बीजों का सेवनकरना चाहिए।

5. मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है

अंकुरित अलसी के बीजों को सेवन करने से ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इस तरह ये खाना पचाने की गति या कहें कि मेटाबोलिक रेट को तेज करता है। इससे वजन संतुलित रखने या कहें कि वजन घटाने में मदद मिलती है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको अंकुरित अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source