यूरिक एसिड बढ़ जाने के बाद करें ये उपाय, सुबह टॉयलेट में जाते ही हो जाएंगे टॉक्सिंस शरीर से बाहर

यूरिक एसिड बढ़ जाने के बाद उंगलियों में दर्द और सूजन बढ़ जाती है। इससे राहत के लिए ट्राई करें ये घरेलू उपाय।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 7, 2024 8:01 AM IST

High Uric Acid Home Remedies: खाने-पीने की चीजों के साथ कुछ टॉक्सिंस और हानिकारक तत्व भी शरीर में पहुंच जाते हैं जो अलग-अलग बीमारियों का कारण बनते हैं। ऐसा ही एक तत्व है प्यूरिन हो जो प्रोटीन वाले फूड्स में पाया जाता है और प्रोटीन का सेवन करने के साथ यह प्युरिन भी आपके शरीर में पहुंच जाता है। प्यूरिन जब शरीर में जमा होने लगता है तो इससे हड्डियों के जॉइंट्स के बीच सूजन बढ़ने लगती है। प्युरीन की वजह से यूरिक एसिड बनने लगता है जिससे हड्डियों के बीच गैप बनने लगता है। इसके अलावा दर्द और सूजन की समस्या भी गम्भीर होती जाती है।

यूरिक एसिड बढ़ जाने पर किन फूड्स का सेवन है हानिकारक और फायदेमंद

यूरिक एसिड की समस्या बढ़ने पर लोगों को खाने-पीने की कई चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। वहीं कुछ फूड्स का सेवन करने से शरीर से प्यूरिन को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। दूध का सेवन भी यूरिक एसिड की मात्रा कम करने के लिए जाना जाता है बस इसका सेवन सही तरीके से करें। प्यूरिन की अतिरिक्त मात्रा से छुटकारा पाने और उसे शरीर से बाहर निकालने के लिए दूध का सेवन किस तरह करना चाहिए पढ़ें यहां-

हाई यूरिक एसिड में ऐसे करें दूध का सेवन

  • एक गिलास दूध लें और उसमें सूखे अंजीर के 3-4 टुकड़ें डाल दें।
  • इन दोनों चीजों को रातभर के लिए ढंककर रख दें।
  • अगले दिन सुबह इन चीजों का सेवन करें। अंजीर को चबाकर खाएं और दूध पीएं। अधिक फायदे के लिए दूध और अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करें।

दूध और अंजीर खाने के फायदे

  • अंजीर में डाइटरी फाइबर होता है जो कॉन्स्टिपेशन और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने के लिहाज से असरदार होता है।
  • यह शरीर को शक्ति देता है और कमजोरी दूर करता है।
  • शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाकर यह वेट लॉस में भी मदद करता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source