रात में इन चीजों को खाने से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, अंगूठे के हिस्से में होने लगती है असहनीय दर्द

High Uric Acid :  यूरिक एसिड का स्तर हाई होने की स्थिति में रात के खानपान को लेकर अधिक सजग होने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 14, 2023 1:06 PM IST

High Uric Acid : शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई तरह की गंभीर समस्याएं होने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से शरीर में सूजन, दर्द, अर्थराइटिस जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड का स्तर लगभग 3.5 से 7.2 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच होना चाहिए, इससे अधिक यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। ऐसी स्थिति में ज्वाइंट में दर्द की परेशानी हो सकती है। अगर आपके ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें। साथ ही ध्यान रखें कि बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान पर अधिक ध्यान दें। मुख्य रूप से रात के समय कुछ चीजों को खाने से परहेज करें। आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए रात को किन चीजों से बनाएं दूरी?

रात में न खाएं दाल

अगर आप हाई यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो रात के समय खाने की थाली में दाल को शामिल न करें। दरअसल, दाल में प्रोटीन की अधिकता होती है। अगर आप रात को सोने से पहले दाल का सेवन करते हैं, तो इससे यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ सकता है। 

रात में न खाएं मीठी चीजें

अगर आप पहले से हाई यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो रात के खाने में मीठी चीजों को शामिल न करें। खाने में अधिक मात्रा में मीठी चीजों को शामिल करने से हाइपरयूरिसीमिया का खतरा बढ़ सकता है। मुख्य रूप से गाउट की परेशानी बढ़ती है। ऐसे में कोशिश करें कि रात को सोने से पहले खाने में मीठी चीजें एज न करें।

डिनर में मीट खाने से बचें

रात में सोने से पहले मीट, रेड मीट, कीमा जैसी चीजों का सेवन न करें। इससे ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। दरअसल, मीट को पचाने में समय लगता है। वहीं, इसमें प्रोटीन की अधिकता होती है, जो ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकती है। इसलिए कोशिश करें कि डिनर में मीट को अधिक न जोड़ें।

शराब का सेवन न करें

यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे लोगों को रात के समय शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। शराब का सेवन करने से यूरिक एसिड की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 

अगर आप यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अपने खानपान पर अधिक ध्यान दें। अगर आप सही से खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इससे यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ सकता है, जिससे आपकी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.