शरीर में बढ़ा है यूरिक एसिड, तो आज से ही खाना बंद कर दें ये 5 चीजें
शरीर में बढ़ा है यूरिक एसिड, तो आज से ही खाना बंद कर दें ये 5 चीजें
Food Increases Uric Acid : शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप को अपने डाइट से कुछ खाद्य पदार्थों को निकाल देना चाहिए। आइए इन खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से जानते हैं
Written By: anant shukla | Updated : September 23, 2024 3:18 PM IST
Food Increases Uric Acid : हाई यूरिक एसिड की समस्या आजकल लोगों में आम हो गई है। गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोग शरीर पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जो एक चिंता का विषय है। बता दें कि शरीर में मौजूद यूरिक एसिड एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरिन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर लिवर इसे फिल्टर करके शरीर से बाहर कर देता है, लेकिन जब लिवर खराब होता है, तो ये अपशिष्ट जोड़ों के आस-पास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगते हैं। जिसकी वजह से चलने-फिरने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस लिए यूरिक एसिड को नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक है। कुछ खाद्य पदार्थों में यूरिक एसिड की मात्रा पहुंत अधिक होती है। अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। इसके लिए इन खाद्य पदार्थों को पहचानना जरूरी है। आज इस लेख में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे जिनमें यूरिक असिड की मात्रा बहुत अधिक होती है -
यूरिक एसिड बढ़ने पर ये फूड न खाएं - Do not eat these foods if uric acid increases
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया है, तो कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। आइए इनके बारे में विस्तार से जाने-
डिनर में दाल के सेवन से बचें
डिनर में दाल खाने से शरीर में तेजी से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है। क्योंकि दाल में भरपूर मात्रा में प्यूरीन होता है। ऐसे में खासकर वे लोग जिनका यूरिक एसिड बढ़ा है, उन्हें रात में दाल खाने से बचना चाहिए। दाल में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, लेकिन जिन लोगों के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है उनकी समस्या बढ़ सकती है।
मीट खाने से तेजी से बढ़ता है यूरिक एसिड
डिनर में मीट खाने से शरीर में तेजी से यूरिक एसिड बढ़ता है। रेड मीट और ऑर्गन मीट के साथ-साथ यूरिक एसिड बढ़ने पर कुछ सी फूड्स जैसे- श्रिम्प और सार्डिन भी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक सी फूड खान से गाउट की समस्या हो सकती है।
पालक खाने से बचें
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ी हुई है, तो पालक की सब्जी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि पालक में प्रोटीन और प्यूरीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। रात में पालक खाने से शरीर में बहुत तेजी से यूरिक एसिड बढ़ने लगता है। इसके अलावा कोशिश करें कि यूरिक एसिड नियंत्रित होने तकसाग यानी कि हरी सब्जियां खाने से बचें।
रात में मीठा खाने से करें परहेज
कुछ लोगों को खाने के साथ मीठा खाने की आदत होती है, लेकिन आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो डिनर में मीठा खाने से बचें। रात में मीठा खाने या पीने से तेजी से यूरिक एसिड बढ़ने लगता है। क्योंकि मीठा या मीठा पेय में फ्रुक्टोज की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो यूरिक एसिड में टूटने लगता है, जिससे शरीर में तेजी से यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाता है।
डेयरी प्रोडक्ट
दूध और दूध से बने अन्य उत्पाद शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और स्वस्थ रहने के लिए पीना भी चाहिए, लेकिन बॉडी में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा है तो इसके सेवन से बचें। क्योंकि यह यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। डेयरी प्रोडक्ट में दूध, दही, पनीर और अन्य कई प्रोडक्ट शामिल है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.