बच्चे की तेज ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है सुबह का खाना, डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 high protein foods

Bacho ki growth ke liye kya khilaye | छोटे बच्चों के शरीर को अच्छी ग्रोथ के लिए हेल्दी डाइट का होना जरूरी होता है, जिसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन हो। इस लेख में जानें ऐसे ही हाई प्रोटीन फूड्स के बारे में जो आपके बच्चे के लिए जरूरी हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 16, 2025 1:32 PM IST

Healthy foods for kids for their fast growth: बच्चे के विकास के लिए सुबह का नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पूरे दिन की ऊर्जा का स्रोत होता है। रात भर का उपवास समाप्त होने के बाद नाश्ता बच्चों को आवश्यक पोषण प्रदान करता है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति मजबूत रहती है। सही नाश्ता जैसे दूध, फल, ओट्स, अंडे या साबुत अनाज बच्चों को जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर देता है। यह न केवल उनके मस्तिष्क को तेज करता है, बल्कि शरीर के विकास, इम्यूनिटी और पाचन को भी सुधारता है। इसलिए बच्चों को नाश्ते में पौष्टिक आहार देना अत्यंत आवश्यक है। लेकिन अक्सर आप इस उलझन में उलझी रहती हैं कि आखिर उन्हें नाश्ते दिया क्या जाए। ऐसे में हम आपके लिए ऐसी ही कुछ ५ चीजें लेकर आए हैं, जो आपके बच्चे के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

1. दूध व डेयरी उत्पाद (Milk and Dairy products)

बच्चे को रोजाना एक गिलास दूध देना बेहद जरूरी है, जो कि उसके शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। दूध कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, दही और पनीर भी अच्छे विकल्प हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. फल (Fruits)

ताजे फल जैसे सेब, केला, संतरा, या अमरूद बच्चों के लिए बेहतरीन नाश्ता होते हैं। इनमें प्राकृतिक शर्करा, विटामिन और फाइबर होते हैं, जो शरीर को ताजगी देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। फल खाने से बच्चों को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है, जिससे वे पूरे दिन सक्रिय रहते हैं।

3. ओट्स (Oats)

ओट्स बच्चों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि इनमें फाइबर, प्रोटीन, और आयरन होता है। ओट्स को दूध या पानी में पकाकर, फल या मेवा डालकर बच्चों को खिला सकते हैं। यह पेट को भरने के साथ-साथ बच्चों की पाचन क्षमता भी बढ़ाता है।

4. अंडा (Eggs)

अंडा प्रोटीन और विटामिन बी12 का बेहतरीन स्त्रोत है, जो बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। अंडा खाने से बच्चों का मस्तिष्क भी तेज होता है। आप अंडे को उबालकर, आमलेट बनाकर या किसी अन्य स्वादिष्ट तरीके से बच्चों को दे सकते हैं।

5. ब्रेड या एवोकाडो (Bread and avocado)

साबुत अनाज की ब्रेड पर हुमस या एवोकाडो फैलाकर बच्चों को देना एक पौष्टिक नाश्ता है। एवोकाडो हेल्दी फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। यह नाश्ता बच्चों को ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source