... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 25, 2020 6:02 PM IST
High-protein diet: हाई-प्रोटीन डाइट से हार्ट अटैक का खतरा | TheHealthSite Hindi
हाई प्रोटीन डाइट का सेवन वजन घटाने में किया जाता है. शरीर के पोषण के लिए प्रोटीन डाइट जरूरी होती है. मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी प्रोटीन डाइट जरूरी होती है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार हाई प्रोटीन डाइट अर्थराइटिस जैसे हड्डी रोगों से तो बचाती है लेकिन हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है. यह शोध अभी चुहों पर किया गया है एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अभी इस पर और अधिक शोध की जरूरत है.
कुछ लोग मानते हैं कि हाई-प्रोटीन डाइट हड्डियों के लिए अच्छी होती है. लेकिन कुछ शोध बताते हैं कि बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन हड्डियों को कमजोर करता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हाई-प्रोटिन डाइट की वजह से कैल्शियम का अवशोषण कम होता है और हड्डियां कमजोर होने लगती है.
डाइट एक्सरपर्ट्स मानते हैं कि बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन किडनी पर असर डालता है. अगर हाई प्रोटीन डाइट का सेवन लगातार किया जाता है तो किडनी बर बोझ बढ़ता है और किडनी खराब होने का खतरा बढ़ता जाता है.
हाई प्रोटीन डाइट की वजह से हार्ट हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है. हाल ही में हुए एक नये शोध से यह साबित होता है कि हाई प्रोटीन डाइट की वजह से मांसपेशियों में ऐसे तत्व बढ़ते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करते हैं. हाई प्रोटीन डाइट की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जता है.
लंबे समय तक हाई प्रोटीन डाइट लेने से मोटापा का खतरा भी बढ़ जाता है. मसल्स बनाने के लिए लोग हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं. कई मामलों में देखा गया है कि हाई प्रोटीन डाइट लेने के बाद लोग मोटापा के शिकार हो गये हैं.
पूर्व में हुए एक शोध की माने तो बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन कैंसर का कारण भी बन सकता है. अगर आप लंबे समय तक हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं तो कैंसर कोशिकाओं का निर्माण हो सकता है.
यह सबसे जरूरी सवाल है. जब भी आप हाई प्रोटीन डाइट लेने की सोचें तो अपने डाइट एक्सपर्ट्स से जरूर मिलें. अपनी शरीर और उम्र के अनुसार जरूरी प्रोटीन डाइट ही लें. हाई प्रोटीन डाइट के लिए सप्लिमेंट का सेवन करने से बचें. डेली डाइट में उतना ही प्रोटीन ले जितना आपके शरीर के लिए जरूरी है.