अगर आप डाइट में ज्यादा प्रोटीन ले रहे हैं, तो उससे क्या नुकसान हो सकते हैं?

स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है, लेकिन डाइट में लिमिट से ज्यादा प्रोटीन लेना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है, जिसके बारे में हम इस लेख में कुछ खास जानकारियां लेने वाले हैं कि ज्यादा प्रोटीन कि तरह आपके लिए अनहेल्दी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 4, 2026 8:18 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Rohit Kumar Sharma

आजकल फिटनेस और वजन घटाने के लिए लोग ज्यादा प्रोटीन वाली डाइट लेने लगे हैं। जिम जाने वाले कई लोग जल्दी मसल्स बनाने या वजन कम करने के लिए जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खा लेते हैं। सच यह है कि प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है, यह मांसपेशियों को मजबूत करता है, शरीर की मरम्मत करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। लेकिन जब इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। डॉ. रोहित शर्मा कंसलटेंट इंटरनल मेडिसिन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल जयपुर ने इस बारे में कुछ बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, कि किस तरह से जरूरत से ज्यादा प्रोटीन आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी हेल्दी रहने के लिए हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं, तो आपको एक बार ये लेख भी जरूर पढ़ लेना चाहिए।

किडनी पर प्रोटीन का असर

जिस प्रकार प्रोटीन की कमी के नुकसान होते हैं, उसी प्रकार ज्यादा प्रोटीन भई हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। जब हम ज्यादा प्रोटीन खाते हैं, तो शरीर में ऐसे पदार्थ बनते हैं जिन्हें बाहर निकालने के लिए किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर किडनी पर दबाव बढ़ सकता है। खासकर जिन लोगों को पहले से किडनी की समस्या है, उनके लिए यह और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही, ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है, जिससे बार-बार प्यास लगती है और कमजोरी महसूस होती है।

high protein effects on health high protein effects on health (This image was generated by chatgpt)

पेट की समस्याएं

हाई-प्रोटीन डाइट में अक्सर फाइबर की कमी होती है, जिससे कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। अगर आप ज्यादा प्रोटीन के लिए रेड मीट या पैकेट वाले फूड खा रहे हैं, तो इससे दिल की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए अगर आप अपने पेट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप लिमिट में ही प्रोटीन डाइट लें।

वजन पर असर

इसमें कोई शक नहीं है कि प्रोटीन आपके शरीर के बढ़ते वजन को रोकने में मदद करता है और इसलिए कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा प्रोटीन लेने से वजन जल्दी घटेगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। अगर शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी ली जाती है, तो वह फैट के रूप में जमा हो जाती है। यानी ज्यादा प्रोटीन लेने से वजन बढ़ भी सकता है और इसलिए यह समझना जरूरी है कि प्रोटीन की ही मात्रा ही वजन को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है।

प्रोटीन का हड्डियों पर असर

यह सच है कि मजबूत हड्डियों के लिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे मसल स्ट्रॉन्ग होंगी तो हड्डियों को भी सपोर्ट मिलेगा। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन हड्डियों पर विपरीत असर भी डाल सकता है और यह हड्डियों में कमजोरी का कारण बन सकता है। कुछ मामलों में ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर से कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं। इसलिए लंबे समय तक बहुत ज्यादा प्रोटीन लेना सही नहीं है।

कितना प्रोटीन लें

एक सामान्य व्यक्ति के लिए प्रति किलो वजन पर लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन काफी होता है। जो लोग ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा प्रोटीन चाहिए हो सकता है, लेकिन बिना डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के ज्यादा प्रोटीन लेना सही नहीं है। प्रोटीन जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा लेना नुकसान कर सकता है। इसलिए अपनी डाइट को संतुलित रखें और सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल करें। अगर आप प्रोटीन सप्लीमेंट या हाई-प्रोटीन डाइट लेना चाहते हैं, तो पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य ज्यादा प्रोटीन लेने से होने वाले स्वास्थ्य को नुकसान के बारे में जरूरी जानकारी देना है, लेकिन इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

दोपहर में प्रोटीन से परहेज क्यों?

प्रोटीन पचाने में शरीर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अंदरूनी गर्मी बढ़ जाती है।

क्या प्रोटीन पाउडर लेना सेफ है?

अगर प्रोटीन पाउडर अच्छी क्वालिटी का है और उसे अन्य सभी बातों का ध्यान रखते हुए सही मात्रा में लिया जा रहा है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सेफ माना जाता है। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार इसे लेना अच्छा विकल्प हो सकता है।

प्रोटीन क्यों जरूरी है

शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है, जो हमारी मांसपेशियों, स्किन और बालों को बनाने के लेए बेहद जरूरी है, साथ ही यह शरीर को ऊर्जा देने, पाचन क्रिया को चलने व इम्यूनिटी में भी मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.