• हिंदी

रात में ज्यादा खाने से बचना है तो शाम की स्नैक्स में खाएं फाइबर से भरपूर ये 5 चीजें, नहीं बढ़ेगा वजन

रात में ज्यादा खाने से बचना है तो शाम की स्नैक्स में खाएं फाइबर से भरपूर ये 5 चीजें, नहीं बढ़ेगा वजन

High fiber indian snacks: फाइबर से भरपूर स्नैक्स आपके पेट को भरा-भरा रखते हैं। इससे क्रेविंग नहीं होती और आपको ज्यादा खाने का भी मन नहीं करेगा।

Written by Pallavi |Published : September 22, 2022 5:06 PM IST

क्या आप रात में खाना खाने से डरते हैं? आपको लगता है कि आपका वजन बढ़ जाएगा। तो, आपको शाम को फाइबर से भरपूर स्नैक्स का सेवन करना चाहिए। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फाइबर से भरपूर स्नैक्स का सेवन करने से पेट भरा-भरा रहता है और आपको बार-बार भूख नहीं लगती। साथ ही इन स्नैक्स का सेवन करने से आपका हाजमा भी सही रहता है और आपको ब्लोटिंग की भी समस्या नहीं होगी। साथ ही आप रात को बेहर भी महसूस करेंगे।

1. ओट्स टिक्की-Oats Tikki

ओट्स टिक्की, वेट लॉस करने वाले के लिए बहुत ही फायदेमंद स्नैक है। दरअसल, ओट्स टिक्की के सेवन से पेट भरा-भरा रहता है और आपका मेटाबोलिज्म भी सही रहता है। इसके अलावा ये टिक्की खाने में जितना टेस्टी होता है उतनी ही आसानी से पच जाता है। तो, शाम को नाश्ते में ये ओट्स टिक्की खाएं।

2. क्विन्वा वेज उपमा-Quinoa Veg Upma

क्विन्वा फाइबर से भरपूर फूड है। इसके सेवन से आपको रात में तुरंत भूख नहीं लगेगी। साथ ही ये आपके पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है जो कि वेट लॉस में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें सब्जियों का भी इस्तेमाल होता रहा है जिसकी वजह से ये पेट के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही इसे शरीर को कई विटामिन भी मिलते हैं, जिससे आपकी सेहत सही रहती है।

Also Read

More News

3. सब्जियों से बना वेज अप्पम-Veg Appam

सब्जियों से बना वेज अप्पम खाने में जितना टेस्टी होता है उतनी ही आसानी से पच भी जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसे खाने के बाद आपको क्रेविंग नहीं होगी और आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी। इससे आप रात में ज्यादा हैवी खाना नहीं खाएंगे। पेट पचा रहेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

4. चिवड़ा स्नैक्स-Chiwda Snacks

चिवड़ा फाइबर से भरपूर होता है और ये पेट को लंबे समय तक भरा-भरा रह सकता है। चिलड़े की खास बात ये है कि ये आसानी से नहीं पचना और रफेज से भरपूर होता है। इससे मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, वेट लॉस में मदद मिलती है और आप बेहतर महसूस करते हैं।

5. फ्रूट चार्ट-Fruit Chart

फ्रूट चार्ट आपके पेट के साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन, फाइबर और कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। फ्रूट चार्ट की एक खास बात यह भी है कि इसका सेवन कभी भी आपको भारी महसूस नहीं करता, ना ही इसे ब्लोटिंग की समस्या होती है और इसे खाने के बाद बेहतर महसूस करते हैं।

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on