Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हाई फाइबर डाइट प्लान (high fiber diet plan) हेल्दी और शरीर के लिए जारूर है. वेट लॉस डाइट प्लान हो या शरीर को हेल्दी रखने वाला डाइट प्लान हो, सभी में फाइबर और विटामिन का विशेष महत्व होता है. सब्जियां विटामिन,खनिज पदार्थ और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. इनकी अनदेखी करने से शरीर में कई तरह की कमियां आने लगती हैं वहीं, प्रोटीन्स, फाइबर्स और मिनरल्स से भरपूर वेजीटेबल जवां और सेहतमंद रखने में मददगार हैं. हाई फाइबर डाइट प्लान (high fiber diet plan) अगर बना रहे हैं तो आपको ऐसी सब्जियों के बारे में जरूर जानना चाहिए जो फाइबर और विटामिन से भरपूर होती हैं. तो आइए जानते हैं उन 6 सब्जियों के बारे में जो विटामिन और फाइबर से भरपूर होती हैं.
कड़वा करेला सेहत को लिए बहुत बढ़िया है। तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो करेले का सेवन करें। इससे डायबिटीज और कब्ज से भी राहत मिलती है। शाकाहारी लोगों को इस पोधे से मिलेगा विटामिन बी12
हरी सब्जियो में तरोई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह लिवर स्वस्थ,खून साफ, पाचन क्रिया बेहतर और किडनी के रोगों से राहत दिलाने का काम करती है।
कद्दू का नाम सुनते लोग दूर भागते हैं लेकिन इसमें फोलिक एसिड, विटामिन सी,जिंक और मैगनीज भरपूर माात्रा में शामिल होते हैं। यह स्किन और हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी है। प्रेगनेंसी में क्यों नहीं लेना चाहिए ये विटामिन, जानें एक्सपर्ट्स की राय।
फाइबर से भरपूर बैंगन कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने का काम करता है। इसके अलावा ब्लड शूगर के मरीजों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
फ्रेंच बीन्स यानि फलियां विटामिन ए,सी बी आदि सहित कई खनिज पदार्थों से भरपूर होती हैं। यह वजन घटाने और पेट की समस्याओं के लिए बैस्ट है।
मैग्नीज, फॉस्फोरस, विटामिन बी कंपोनेंट्स से भरपूर फूलगोभी में कैलरी, प्रोटीन और विटामिन सी की भी बहुत अच्छी मात्रा होती है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। अगर विटामिन डी की मात्रा शरीर में है पर्याप्त तो कोलन कैंसर होने का खतरा है कम।