
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : July 11, 2022 3:12 PM IST
हेल्दी सेल्स को बनाने के लिए हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हृदय रोगों जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का जोखिम बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जो की खराब कोलेस्ट्रॉल है दूसरा हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जो कि हमारे स्वास्थ के लिए लाभदायक है। हाई कोलेस्ट्रॉल से दिल में फैट डिपोजिट हो सकता है। जिससे धमनियों में ब्लड फ्लो कम हो जाता हैं। क्लॉट बनने के कारण यह दिल के दौरे का कारण बन सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल कई बार जेनेटिक्स के कारण भी हो सकता है जोकि हमारे स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। आप जो भी खाना खाते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को रोकने में वह लाभदायक हो, इस बात का जरूर ध्यान रखें। इसलिए अपने खाने में अच्छा आहार लेने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।
1. ओट्स और जौ में सॉल्युबल फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिस कारण यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। होल ग्रेन आपके दिल की बीमारी और डायबिटीज होने के रिस्क को भी कम करता है।
2. नट्स जैसे बादाम और अखरोट डाइट में एड कर सकते हैं। इनमें पौष्टिक तत्व भी काफी ज्यादा होते हैं और यह मोनो सैचुरेटेड और पोली अनसैचुरेटेड फैट को कम करने में मदद कर सकता है।
3. एवोकाडो में भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली प्रॉपर्टी पाई जाती हैं। इसमें हेल्दी फैट और फाइबर पाए जाते है जो दिल के लिए स्वास्थ्यमंद होते हैं।
4. फैटी फिश जैसे सालमन आदि ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का अच्छा स्रोत होती है। यह बुरे कोलेस्टट्रोल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है।
5. कुछ प्रकार की फलियां जैसे मटर, लेंटिल्स, बीन्स आदि भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। यह प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं जो दिल के रोगों को कम करने में सहायक होते हैं।