
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : March 3, 2023 7:01 AM IST
कुछ लोग बासी रोटी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। जबकि बासी रोटी खाने (Basi Roti Khane Ke Fayde) की परंपरा भारत में बहुत पुरानी है। अधिकांश घरों में आज भी सुबह खाली पेट बासी रोटी का नाश्ता किया जाता है। बासी रोटी खाना सिर्फ एक परंपरा नहीं है बल्कि यह वैज्ञानिक दृष्टि से भी फायदेमंद है। सुबह बासी रोटी के सेवन से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी कई तरह की समस्याओं में लाभ मिल सकता है। आज हम आपको एक्सपर्ट के माध्यम से बताएंगे की बासी रोटी खाने के फायदे क्या हैं और बासी रोटी क्यों खाना चाहिए।
हालांकि तमाम लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या बासी रोटी खाना सुरक्षित है? डाइटिशियन कविता रस्तोगी सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं कि बासी रोटियां भोजन के लिए पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित विकल्प है। खासकर बासी रोटियों को नाश्ते में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे आप ऑर्गेनिक मिल्क के साथ सेवन कर सकते हैं।
डाइटिशियन कविता रस्तोगी बासी रोटी खाने के फायदे (Basi Roti Khane Ke Fayde) के बारे में बताते हुए कहती हैं कि, बासी रोटी खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है यह कई तरह की बीमारियों को दूर करने में भी मदद करती है। बासी रोटी फाइबर से युक्त होती है और इसमें सोडियम की मात्रा भी कम होती है इसके साथ-साथ बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिसके कारण यह ब्लड शुगर (Controls Blood Sugar) और ब्लड प्रेशर (Controls Blood Pressure) को नियंत्रित करने में काफी मददगार है। रोटी में मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित रखने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी फायदेमंद है। बासी रोटी डाइजेस्टिव सिस्टम में आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है।
(Disclaimer: अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं और इलाज के तौर पर बासी रोटी का सेवन करने का विचार कर रहे हैं तो पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें। यह लेख आप की सामान्य जानकारी के लिए है।)