
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 15, 2026 7:38 AM IST
hidden sugar effects (AI generated Image)
अगर आपको लगता है कि आपने चीनी का सेवन करना छोड़ दिया है, तो आपको थोड़ा बारीकी से ध्यान देना होगा। क्योंकि चीनी यानी शुगर के साथ-साथ हम हिड्डेन शुगर भी खा रहे होते हैं यानी हमारे रोज के खाने में छिपी हुई चीनी। इसलिए शुगर इनटेक कम करने के लिए सिर्फ चाय में चीनी डालना छोड़ने से काम नहीं चलेगा बल्कि हमें ध्यान देना होगा कि आखिर वह छिपी हुई शुगर कौन सी है, जो हम रोज खा रहे होते हैं। साथ ही हम यही जानेंगे कि आखिर वह छिपी हुई शुगर हमारी हेल्थ को क्या नुकसान पहुंचा रही होती है। अगर आप भी सिर्फ चीनी बंद करके सोच रहे हैं कि आपने शुगर कट-ऑफ कर दिया है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए जिससे हमें पता चलेगा कि आखिर कौन से हिडन शुगर हैं जो हम गलती से सेवन कर रहे हैं।
अब आपको लग रहा है तो कि हम तो कोई चीनी वाली चीज खाते ही नहीं है तो फिर वह हिडन शुगर क्या है जो हम खा रहे हैं। तो हम आपको बताते हैं कि हिडन शुगर वह चीनी होती है जो पैकेट वाले फूड्स, ड्रिंक्स और कई अलग-अलग प्रकार के प्रोसेस्ड फूड्स में पाई जाती है। इसलिए यह याद रखना होगा कि कई बार चीनी सिर्फ शुगर के नाम से नहीं बल्कि अलग-अलग कई नाम से फूड्स पैकेट के लेबल पर लिखी होती है और उनके नाम कुछ इस प्रकार होते हैं -
अगर किसी भी फूड पैकेट के लेबल पर इनमें से कोई भी चीज लिखी होती है, तो समझ लीजिए कि उसमें चीनी है लेकिन शुगर के नाम से नहीं बल्कि ऊपर बताए गए इनमें से किसी भी नाम से है।
(और पढ़ें - हिडन शुगर से बच्चों के दिमाग पर असर)
पैकिंग वाले फूड्स यानी जो चीजें हम बाहर से किसी भी पैकिंग में खरीदते हैं तो उनमें ये हिडन शुगर पाई जाती है और से फूड्स कुछ इस प्रकार के हो सकते हैं -
जितना हो सके घर का हेल्दी और देसी खाना ही खाएं और बाहर से कोई भी फूड खरीदने से पहले यह देखें कि उसमें शुगर कितना है। यह ध्यान रखें कि चीनी सिर्फ मिठाइयों में नहीं होती बल्कि सॉस, फ्रूट जूस और फ्लेवर दही आदि में भी होती है। साथ में घर पर भी खाना खाते समय ध्यान रखें कि आप अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन व फाइबर जैसे हेल्दी फूड्स ले रहे हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य डाइट से जुड़ी सही जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।