... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 20, 2020 8:59 AM IST
वेट लॉस के लिए ऐसे बनाएं पास्ता को हेल्दी ,
वेट लॉस (Weight Loss) के लिए अगर पास्ता ( Making Pasta Healthier) खाना पड़े तो? हो सकता है कि आपको यह थोड़ा मुश्किल लगे , है ना? पास्ता (Pasta) एक पॉप्युलर डिश है। जिसे, फास्ट फूड इंडस्ट्री में खासी लोकप्रियता मिल रही है। अब, लोग पास्ता में अलग-अलग फ्लेवर्स मिला कर उसका स्वाद लेते हैं। लेकिन, इन सबके बीच इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, पास्ता एक हाई कैलोरी फूड है। जिसकी वजह से इसे खाने से वजन बहुत अधिक बढ़ सकता है।
स्पैगेटी (Spaghetti), पेनी(penne), फेट्यूक्वीन (fettuccine)- आप आकार की परवाह नहीं करते हैं, आप हर तरीके से बनाया गया पास्ता पसंद करते हैं। और जब यह सच है कि पास्ता में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है और इसी वजह से लोग वेट लॉस की कोशिश करते समय पास्ता खाने से बचते हैं। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट उर्वशी साहनी से सीखें तरीका वेट लॉस प्लान पर रहते हुए पास्ता खाने का तरीका।
होल वीट पास्ता में साधारण पास्ता की तुलना में ज़्यादा फाइबर और प्रोटीन होता है। इसलिए अगर आप पास्ता खाना पसंद करते हैं, तो आप शायद होल वीट पास्ता खाना पसंद करेंगे।
मक्खन और चीज ना खाएं क्योंकि उनसे पास्ता मे कैलोरी की मात्रा दोगुना हो सकती हैं। आप पास्ता का स्वाद बढ़ाने के लिए किसी सफेद वाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि जहां चीज में बहुत अधिक कैलोरी के होती हैं, वहीं यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत भी है। इसलिए चीज़ को पूरी तरह से खाना ना छोड़ें, आप केवल कम मात्रा में चीज़ खा सकते हैं। पास्ता में बहुत सारी चीज़ डालने की बजाय, आप डिश पर थोड़ी चीज़ छिड़क सकते हैं। ( Making Pasta Healthier)
पास्ता ( Making Pasta Healthier) और सब्जियों को 2:1 के अनुपास में मिलाएं, यानि 2 हिस्से सब्ज़ियां और एक हिस्सा पास्ता इस्तेमाल करें। सब्जियां न केवल अपने पास्ता का स्वाद बढ़ाती हैं और साथ ही वे खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट जैसे महत्वपूर्ण मिनरलेस से भी भरपूर होती हैं।
आप को अपने प्लेट में बीन्स और चिकन जैसी चीज़ें ज़्यादा रखें जो पास्ता के साथ अच्छे और स्वादिष्ट अच्छे लग सकते हैं। इसके अलावा, इनमें कम कैलोरी भी होती है और वे आपके वेट लॉस गोल को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। ( Making Pasta Healthier)
Sleeping Disorders: सोने से पहले पीएं दूध या डिनर में खाएं डेयरी प्रॉडक्ट्स, ले सकेंगे चैन की नींद