
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 16, 2018 5:28 PM IST
नट्स में वेजिटेबल प्रोटीन और फाइबर ज्यादा होता है, जो आपका ग्लूकोज लेवल को बढ़ने नहीं देता।
हाई ब्लड ग्लूकोज़ या डायबिटीज की शिकायत अगर आपको भी है तो समय आ गया है कि आप अपनी डायट पर ध्यान दें। शारीरिक रुप से सक्रिय बनें और एक्सरसाइज करें। लाइफस्टाइल और सही डायट को नज़रअंदाज़ करने से आपका ब्लड ग्लूकोज़ बढ़ सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिये दवाइयों के साथ आपके डायट या खाने में सही चीजों का चुनाव करना ज़रूरी है। लेकिन ज़्यादातर लोग नमक वाली और मीठी चीजें खाने से परहेज करते हैं। लेकिन आपको इसके साथ-साथ फल खाने होंगे और सही फलों का चुनाव करना होगा। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी आपके लिए एक अच्छा पर्याय साबित हो सकता है। लेकिन डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिये नट्स खाने का भी एक सही तरीका है और वह क्या है हम आपको बताते हैं।
नट्स में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम होती है। इनमे वेजिटेबल प्रोटीन और फाइबर ज्यादा होता है, जो आपका ग्लूकोज लेवल को बढ़ने नहीं देता। यह देखा गया है कि नट्स खाने से ग्लूकोज धीमी गति से रीलिज़ होता है। अगर आपने ज्यादा कार्ब्स वाली चीज़ों के साथ नट्स खाए, तो कार्बोहाइड्रेट्स की वजह से बढ़ने वाला ग्लूकोज का स्तर नहीं बढ़ता। इसलिए नट्स खाने का सही तरीका कार्बोहाड्रेट्स फूड्स खाने के साथ खाना है। इस तरीके से आप अपने ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को बढ़ने से रोक सकते है।
एक स्टडी के मुताबिक नट्स खाने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों का ब्लड ग्लूकोज लेवल नियंत्रित और संतुलित रहते हैं। डायबिटीज को कम करने के लिये आपके डायट में नट्स जरूर शामिल करें। नट्स सिर्फ ब्लड ग्लूकोज को ही कम नहीं करता है बल्कि आपका पेट भी भरता है और इस वजह से आप अनहेल्दी फूड खाने से बचते हैं। नट्स खाने से आपके शरीर को जितनी कैलोरी की ज़रूरत होती है उतनी मात्रा पूरी हो जाती है और आपका वजन भी कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है।