खोखली होती हड्डियों को फिर लोहे जैसा मजबूत बनाएंगे ये 5 फूड्स, आज से डाइट में लेना कर दें शुरू

Build Healthy Bones : हड्डियों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आप अपने आहार में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 28, 2023 12:25 PM IST

Build Healthy Bones : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना भी जरूरी है। हम में से कई लोग अपनी हड्डियों की मजबूती पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर कई तरह की परेशानियां होने का संभावना हो सकती है। खासतौर पर बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना काफी सामान्य हो जाता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाना बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां लोहे की तरह मजबूत हो, तो इसके लिए अपने डाइट पर सबसे पहले ध्यान दें। अगर आपकी डाइट अच्छी होगी, तो आपका हड्डियां भी मजबूत हो सकती हैं। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत करने वाले कुछ हेल्दी आहार की लिस्ट?

हड्डियां क्यों कमजोर होती हैं?

अक्सर हम कामकाज को हड्डियों के कमजोर होने का जिम्मेदार मान लेते हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। हड्डियों के कमजोर होने के पीछे की वजह शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी शामिल होती है। इसके अलावा कुछ बीमारियां जैसे- मोनोपॉज, थायराइड इत्यादि है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां लोहे की तरह मजबूत हो, तो इसके लिए अपने आहार में कैल्शियम और विटामिन डी युक्त आहार को जरूर जोड़ें। 

​टोफू हड्डियों को करे मजबूत

टोफू कैल्शियम और विटामिन डी का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो आपकी हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे कमजोर होती हड्डियों को दोबारा से मजबूत करने में मदद मिल सकती है। 

रोजाना खाएं 1 कटोरी दही

दही स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी आहार होता है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए यह एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन डी पाया जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियों का विकास बेहतर तरीके से हो तो दही का सेवन जरूर करें। 

मुट्ठीभर खाएं नट्स 

नट्स यानी सूखे मेवे में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह आपकी कमजोर हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। इससे हार्ट और मस्तिष्क के विकास को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। 

ऑयली फिश हड्डियों को बनाती है मजबूत

हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए ऑयल फिश का प्रयोग कर सकते हैं। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जिससे हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। 

​हरी सब्जियों से हड्डियां होंगी स्ट्रॉन्ग

हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से भी आप अपनी कमजोर होती हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी हड्डियों के लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकता है। 

हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए आप इन फल, सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको हड्डियों से जुड़ी किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source