
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : November 21, 2020 7:49 PM IST
आइए जानते हैं कुछ कॉम्बो ब्रेकफास्ट के विषय में जो आपका वजन कम करने में बहुत सहायक साबित हो सकते हैं।
जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों, तो एक बेहतर नाश्ता आपको पूरे दिन के लिए उर्जा से युक्त रखता है। जबकि गलत खाद्य पदार्थों का सेवन आपकी क्रेविंग को बढ़ा सकता है। जब यही क्रेविंग पर अंकुश लग जाता है तो फालतू स्नैकिंग कम हो जाती है और वजन आसानी से घटता है। तो डालिए नजर उन जरूरी नाश्ता खाद्यों पर जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
अक्सर हम लोग नाश्ता स्किप करने की गलती कर बैठते हैं। खास कर तब जब हम वजन कम करना चाहते हैं। जो कि सही नहीं है। दिन का पहला मील हम सब के लिए बेहद जरूरी है। ब्रेकफास्ट छोड़ने से दिन में ज्यादा भूख लगती है और अनजाने में हम ओवर ईटिंग कर लेते हैं। या कहीं आप फलों के जूस के गिलास के साथ बटर टोस्ट को एक स्वादिष्ट नाश्ते के विकल्प की तरह तो नहीं देख रहे?
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप को सुबह के नाश्ते में हेल्दी कार्ब, प्रोटीन, फाइबर व हेल्दी फैट शामिल करने चाहिए। सुबह नाश्ता करने से आप का पेट भरा रहेगा है और आप को भूख नहीं लगेगी। जिस कारण आप ओवर ईटिंग या जंक फूड के सेवन से बच जायेंगे।
आप ने फैट्स के बारे में बहुत सी गलत बातें सुनी होंगी की यह आप की सेहत के लिए अच्छे नहीं रहते हैं परन्तु फैट्स के भी दो प्रकार होते हैं जिसमें से हेल्दी फैट्स आप के शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
अपनी डाइट मे अन सैचुरेटेड फैट एड करें, जिससे आप का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है व अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इस प्रकार के फैट आप के पेट को लंबे समय के लिए भरे रखते हैं। उदाहरण के लिए एवोकैडो, नट बटर, नट्स, बीज आदि हेल्दी फैट्स हैं।
सुबह के नाश्ते में फाइबर युक्त डाइट लेना वजन कम करने की दृष्टि से फायदेमंद है। फाइबर एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कि शरीर से बेड कोलेस्ट्रोल को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही पेट भी भरा रखता है। फाइबर को अधिक मात्रा में प्राप्त करने के लिए आप फल, सब्जियां आदि अपने ब्रेकफास्ट में एड कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शामिल करें। यदि हम अंडे, दही, बेकन, कोटेज चीज व नट बटर सुबह के नाश्ते में लेते हैं तो यह हेल्दी प्रोटींस बहुत फायदेमंद है। इनके सेवन से पेट भरा रहता है जिसकी वजह से वजन आसानी से कम होता है।
आप अपने ब्रेकफास्ट में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स एड कर सकते हैं। इनमें शुगर मोलिक्यूल्स की लंबी श्रृंखला होती हैं जो आप को एनर्जी देती है और आप का पेट लंबे समय तक भरे रखती हैं। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स के कुछ उदाहरण आलू, मक्की, दाल, बीन्स आदि हैं।