
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 4, 2021 5:28 PM IST
वायु प्रदूषण के साइड एफेक्ट को कम करने वाले हर्ब्स।© Shutterstock.
Herbs to fight Air Pollution in Hindi: वर्ष 1974 के बाद से, हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2021’ (World Environment Day 2021) मनाया जाता है। इस दिन बड़े स्तर पर लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने, पेड़-पौधे लगाने, इसके महत्व को समझने-समझाने, पर्यावरण को बचाए रखने के उपाय बताने, इससे सेहत पर पड़ने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम, सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।
दिन ब दिन पर्यावरण (Environment) की स्थिति खराब होती जा रही है। हर साल 'विश्व पर्यावरण दिवस' का एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है। वर्ष 2019 में इसका थीम “वायु प्रदूषण” (Air pollution) था। वर्ष 2020 में ‘विश्व पर्यावरण दिवस' का थीम था 'प्रकृति के लिए समय' (World Environment Day 2020 theme it's time for nature)। स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए जरूरी है प्रकृति को बचाए रखना, तभी हम सभी स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। इस वर्ष ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2021' की थीम' रीइमैजिन, रीक्रिएट, रीस्टोर (Reimagine, Recreate, Restore) है।
आज हम सभी खराब और प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। इससे कई गंभीर शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, इंसान का शरीर एक स्पंज की तरह होता है जो कि संपर्क में आने वाले हर एक कण को अवशोषित कर लेता है। यही कारण है कि वायु और वातावरण में मौजूद टॉक्सिन्स को भी सांस के माध्यम से शरीर अंदर खींच लेता है जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। आप कुछ प्राकृतिक तरीके से वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान से खुद को बचाए रख सकते हैं। कुछ ऐसे हर्ब्स हैं, जो वायु प्रदूषण के प्रभाव (Herbs to fight air pollution) को कम कर सकते हैं। नीचे हम कुछ ऐसे ही हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जो वायु प्रदूषण के साइड एफेक्ट (Side effects of air pollution) को कम करने के लिए जाने जाते हैं।
सल्फर से भरपूर लहसुन शरीर में मौजूद दूषित और व्यर्थ पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। लहसुन के सेवन से लीवर भी स्वस्थ रहता है। लिवर पर टॉक्सिन्स का नकारात्मक असर ना हो, इसके लिए लहसुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। प्रत्येक दिन लहसुन की दो से तीन कली खाली पेट खाएं (Herbs to fight air pollution)।
नीम के सेवन से भी शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकल जाता है। नीम खून को साफ करती है। नीम का जूस या काढ़ा पीने से लाभ होगा। इससे शरीर के कई बैक्टीरियल इंफेक्शन, त्वचा संबंधित समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
वायु प्रदूषण जो आप सांस के जरिए अपने शरीर के अंदर लेते हैं, वह बेहद ही नुकसानदायक होता है। हल्दी के नियमित सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। बेहद ही फायदेमंद हर्ब है हल्दी, जिसमें कुरक्युमिन होता है। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। खून साफ होता है। वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव को (Herbs to fight air pollution in hindi) कम करता है।
अदरक बेहद ही फायदेमंद हर्ब है, जिसका इस्तेमाल खांसी, जुकाम, गले में खराश, संक्रमण आदि को ठीक करने के लिए लोग अक्सर करते हैं। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-सेप्टीक और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। साथ ही खून भी साफ होता है। अदरक के रस में शहद मिलाकर चाटने से वायु प्रदूषण से फेफड़ों को होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।
बिगड़ते पर्यावरण संतुलन का सेहत पर क्या होता है असर, जानें
वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर से निपटने के लिए विशेषज्ञों ने इसे कम करने के बताए 10 तरीके
World Environment Day 2020 : पर्यावरण दूषित होने से होती हैं कई गंभीर बीमारियां