Herbal Tea : ये 4 हर्बल टी सेहत को पहुंचाते हैं कई तरह से लाभ, जरूर पिएं

हर्बल टी का सेवन करते हैं, तो ये सेहत पर काफी हेल्दी और पॉजिटिव असर डालते हैं। वजन कम करने से के लिए भी कुछ हर्बल टी हेल्दी होते हैं। इनके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 15, 2019 4:39 PM IST

दूध वाली चाय आप हर दिन तीन-चार कप पी जाते होंगे। इतनी चाय पीना सेहत के लिए ठीक नहीं होता। हां, आप हर्बल टी (Herbal Tea) का सेवन करते हैं, तो ये सेहत पर काफी हेल्दी और पॉजिटिव असर डालते हैं। वजन कम करने से के लिए भी कुछ हर्बल टी हेल्दी होते हैं। इनके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ (Herbal Tea) भी होते हैं।

कब पिएं हर्बल टी

लोग सबसे ज्यादा सुबह और शाम में चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं। पर क्या आप जानते है कि मुंह का स्वाद बढ़ाने वाली चाय आपके स्वास्थ के लिए कितनी फायदेमंद मानी गई है। यह पके शरीर के वजन को कम करने के साथ दिल के दौरे और कैंसर की संभावना को कम करने तक में मदद करती है। चाय से होने वाले अविश्वसनीय फायदों को जानकर आप भी हो जायेगें हैरान! तो आइये जानते हैं कि शरीर के लिये चाय से होने वाले फायदे क्या हैं।

ग्रीन टी बढ़ाए मेमोरी

आपकी ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है। ग्रीन टी (Green tea benefits) का सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति आती है। स्विट्जरलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ बेसल के द्वारा किए गए एक शोध में कहा गया है कि जो लोग डेली 27.5 ग्राम ग्रीन टी का सेवन करते हैं, उनकी याददाश्त काफी तेज होती है। एक कप गर्म ग्रीन टी का सेवन मुक्त कणों को दूर करने में मदद कर सकता है। आपको हृदय रोग से बचाता है। मुंहासे को साफ कर सकता है। यह एक एंटीफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में कार्य कर सकता है। हालांकि, इसमें कैफीन होता है, इसलिए बेहतर होगा कि इसे काफी सुबह लें या फिर शाम में पिएं।

ऊर्जा बढ़ाने में मदद करे कैमोमाइल टी

कैमोमाइल चाय का सेवन करने से मन शांत रहता है। यह अनिद्रा के प्रभाव को भी कम करने में मदद करता है। यह चाय एक ट्रैंक्विलाइजर और स्लीप-इनड्यूसर के रूप में काम करती है। इस चाय को पीने से आप में काफी ताजगी से महसूस होने लगेगी। अगली बार आप खुद ब खुद नींद के पूरी होने से बिस्तर पर उछलने-कूदने लगेंगे।

एक अध्ययन में भी देखा गया कि 80 प्रसवोत्तर महिलाओं ने जब दो सप्ताह तक कैमोमाइल चाय का सेवन किया तो पाया कि वह पहले से काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। उनकी नींद की गुणवत्ता पहले से काफी बेहतर हुई थी और उनमें तनाव चिंता के लक्षण कम थे। कुछ अन्य शोधों से पता चला है, कैमोमाइल चाय का सेवन करने से सूजन, मासिक धर्म के दर्द को कम कर सकती है और माइग्रेन की समस्या को भी कम कर सकती है।

पुदीना टी बेस्ट है पेट दर्द के लिए

पेपरमिंट चाय पेट की मरहम के रूप में जाना जाता है। पुदीना चाय का सेवन आपके पेट के दर्द गैस और मासिक धर्म के समय होने वाली ऐंठन में एक टॉनिक के रूप में कार्य करता है। कुछ शोधों में कहा गया है, पेपरमिंट चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते है जो पेट के दर्द, पेट फूलना उल्टी बैचेनी जैसी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। अगली बार जब आपके शरीर में इस तरह के लक्षण देखने को मिले, तो दवाइयों की ओर रुख करने से पहले एक कप पुदीने की चाय को अवश्य पिएं।

बालों को मजबूत बनाएंगे ये 4 हर्बल टी, करें हर दिन सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source