अदरक या हल्दी वाली चाय, वेट लॉस के लिए क्या है बेटर? जानें इनके फायदे और बनाने का तरीका

कुछ लोग वजन कम करने के लिए अदरक वाली चाय पीते हैं, तो कुछ हल्दी वाली चाय। पर, दोनों में से जल्दी वजन कम करने में असरदार कौन है, ये जानना भी है जरूरी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 15, 2020 8:17 AM IST

Tips for weight loss in hindi: वजन घटाने के लिए आप कई तरकीब आजमाते होंगे। इन तरकीबों में घरेलू उपायों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। लोग वजन कम करने के लिए गर्मी पानी, नींबू पानी, शहद-पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन करते हैं। ग्रीन टी (Green tea for weight loss) को वजन कम करने के लिए बेस्ट माना गया है, लेकिन इस चाय के अलावा भी कई ऐसे आयुर्वेदिक चाय (Herbal tea for weight loss) हैं, जिनका सेवन आप वजन कम करने के लिए कर सकते हैं।

यदि आपको मोटापा कम करना है, तो हल्दी और अदरक वाली चाय पीकर (Ginger or turmeric tea for weight loss) भी देखें। ये दोनों चाय भी वजन कम करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, सवाल मन में ये भी उठता है कि आखिर इन दोनों में से किसे पीने से जल्दी वजन कम होगा? दोनों में अधिक बेहतर कौन सी चाय है। तो जानते हैं, अदरक (ginger tea for weight loss) और हल्दी वाली चाय (Turmeric tea for weight loss) में मौजूद पोषक तत्व, इनके फायदे और वजन घटाने के लिए किसे पीना होता है अधिक फायदेमंद...

हल्दी में मौजूद न्यूट्रिशनल वैल्यू

पेट की चर्बी कम करने के लिए आयुर्वेदिक उपायों में हल्दी की चाय सबसे ज्यादा कारगर होती है। हल्दी एक हर्ब है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा हल्दी में करक्यूमिन, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीफंगल तत्व होने के कारण आपको कई बीमारियों से बचाए रखती है। करक्यूमिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है हल्दी। ये सभी वजन कम करने में मदद (Herbal tea for weight loss) करते हैं। हल्दी वाली चाय में कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। कोरोना काल में स्वस्थ रहने के लिए हल्दी वाली चाय पिएं।

यूं बनाएं हल्दी वाली चाय

हल्दी की चाय बनाना है बेहद आसान। हल्दी पाउडर, पेस्ट या गांठ लें। एक गिलास पानी को एक बर्तन में डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें। अब इसमें हल्दी पाउडर या पेस्ट डालें। इसमें थोड़ा सा अदरक का पेस्ट भी चाहें तो मिला सकते हैं। 5 मिनट उबलने दें। हल्दी की चाय गुनगुनी हो जाए, तो इसका सेवन करें।

हल्दी वाली चाय के फायदे (Benefits of turmeric tea)

इस चाय को पीने से मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है। शरीर में बाइल प्रोडक्शन बेहतर होने से वजन कम करने में मदद (Herbal tea for weight loss in hindi) मिलती है। शरीर का मेटाबॉलिक रेट गड़बड़ाने से वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में हल्दी वाली चाय (Haldi wali chai ke fayde) पीने से मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है। इससे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। साथ ही शरीर की सूजन कम करती है, पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी होती है बेहतर।

अदरक में मौजूद न्यूट्रिशनल वैल्यू

अदरक सेहत के लिए काफी फायदेमंद हर्ब है। इसके सेवन इम्यूनिटी बूस्ट होती है। खांसी, गले में खराश दूर होती है। अदरक मौसमी संक्रमण से बचाता है। अदरक में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन भी अधिक होता है। एनर्जी कम है, तो अदरक वाली चाय (Tea for weight loss in hindi) पिएं।

यूं बनाएं अदरक वाली चाय

एक गिलास पानी को गैस पर उबालें। इसमें अदरक का टुकड़ा, पेस्ट या पाउडर मिलाकर उबलने दें। आपको इसका स्वाद कड़वा लग सकता है। इसके लिए आप इसमें शहद और नींबू का रस मिला दें। इसे गुनगुना या गर्म ही पीने का मजा लें।

अदरक वाली चाय के फायदे (Benefits of ginger tea)

कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अदरक वाली चाय पी सकते हैं। सिरदर्द से जब भी परेशान हों, तो एक कप अदरक की चाय सिरदर्द से राहत दिलाएगी। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है अदरक की चाय। पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को करे कम। वजन कम करने के लिए भी आप प्रतिदिन इस चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिक रेट सही रहता है। अदरक में एक खास तरह का कम्पाउंड होता है, जो शरीर में जाकर जैविक एक्टिविटीज को बढ़ावा देता है। इससे वजन कम होता है। अधिक खाने से बचना चाहते हैं, तो अदरक खाएं या चाय पिएं। इससे देर तक पेट भरे होने का अहसास होता है।

वजन घटाने के लिए हल्दी या अदरक की चाय है बेहतर?

अदरक हो या हल्दी, दोनों के अपने फायदे होते हैं। दोनों में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो फैट को जलाते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी अदरक और हल्दी वाली चाय को बेहतर (Ginger or turmeric tea for weight loss) कहा गया है। ऐसे में आप अदरक की चाय पिएं या हल्दी वाली चाय, दोनों ही आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाएगी। आप हल्दी और अदरक को साथ में मिक्स करके भी चाय तैयार कर सकते हैं।

Benefits of Lemon Tea: सर्दी-जुकाम, फ्लू से बचना है, तो पिएं नींबू वाली चाय, ये 5 बीमारियां भी रहेंगी आपसे कोसों दूर

चाय के 5 प्रकार जो सेहत के साथ वेट लॉस में भी मददगार

अदरक का सेवन करें ऐसे, वजन होगा झटपट कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source