सुपरफूड है हेम्प सीड, घर में आसानी से बनाएं हेम्प मिल्क

हेम्प मिल्क इन दिनों एक ट्रेंडी फूड के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और पॉपुलर भी हो रहा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2018 4:11 PM IST

हेम्प मिल्क इन दिनों एक ट्रेंडी फूड के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और पॉपुलर भी हो रहा है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन और विटामिन की मात्रा  इसे एक सुपर फूड बनाती है। साथ ही इसमें मौजूद डायटरी फाइबर हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा नींद की कमी, हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करनें और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

हम आपको बता रहे हैं घर पर हेम्प मिल्क बनाने का तरीका। हेम्प मिल्क बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • आधा कप हेम्प के दाने
  • 3-4 कप पानी
  • 1 चुटकी नमक
  • 2 खजूर
  • आधा छोटा चम्मच वेनिला एसेंस
  • 2 बड़ा चम्मच कोको या कोको पाउडर

हेम्प मिल्क बनाने का तरीका-

  • एक हाई स्पीड ब्लेंडर में हेम्प के बीज, पानी, नमक, और अपनी पसंद के एसेंस मिला कर एक मिनट तक ब्लेंड करें।
  • मिठास जांचने के लिए चम्मच से थोड़ा-सा मिश्रण चखें और ज़रूरत के हिसाब से आप इसमें खजूर, नमक, या वेनिला एसेंस मिला सकते हैं।
  • अब इसे एक कटोरे में पलटें। आप इसे छानना चाहें तो छान भी सकते हैं। किसी कपड़े से इसे थोड़ी देर तक ढंक कर थोड़ी देर के लिए रखें।
  • अब इसे एक सील बंद कंटेनर में पलटें और ठंडा होने दें। आप इसे रेफ्रिजरेटर में 5 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
  • ज़रूरत होने पर इसे फ्रिज़ से निकाल कर सीधा अपने फ्रूट सलाद, ब्रेड या परांठे पर लगा कर खा सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.