Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अमरूद के बीज, ये 4 फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Fruit seeds benefits: कुछ फल तो ऐसे हैं जिनके फल भी बेहद हेल्दी होते हैं लेकिन हम उन्हें फेंक देते हैं। अमरूद के बीज भी कुछ इसी प्रकार के होते हैं, जिनका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं, जिसके बारे में इस लेख में बताया गया है।

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अमरूद के बीज, ये 4 फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Written by Mukesh Sharma |Updated : February 23, 2024 3:23 PM IST

Health benefits of fruit seeds: फल आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और इनका सेवन करना शरीर के लिए कोई एक नहीं बल्कि कई फायदे पहुंचाता है। मौसमी फल हो या हर मौसम में मिलने वाले फल सभी में अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई फायदे प्रदान करते हैं। शरीर का वजन कम करना हो या फिर किसी बीमारी के खतरे को कम करना हो, डॉक्टर हमेशा डाइट में फलों को शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ फल ही नहीं बल्कि उनके बीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंदमंद माना जाते हैं और उनमें से ही एक है अमरूद के बीज भी हैं। बहुत से लोग अमरूद के बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है अमरूद के बीज आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकतें और इसके फायदों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। (Guava fruit seeds that is good for health)

1. पाचन में सुधार लाए (To improve digestion)

अगर आप अपने पाचन में सुधार लाना चाहते हैं, तो यह आप अमरूद के साथ-साथ अमरूद के बीजों का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे अगर अमरूद के बीज बहुत ज्यादा कठोर हैं तो उनका सेवन न करें। वहीं अगर अमरूद के बीज कठोर नहीं है तो उन्हें अमरूद के साथ-साथ अच्छे से चबाकर खाएं जिससे वे आपके पाचन के लिए भी अच्छे रहेंगे।

2. एंटी कैंसर के गुण (Anti cancer)

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सिर्फ अमरूद में ही नहीं बल्कि अमरूद के बीजों में भी एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि अमरूद के बीजों का सेवन करने से कैंसर का इलाज हो सकता है, लेकिन जो लोग अमरूद के साथ बीजों को भी खाते हैं उनमें कैंसर होने का खतरा कुछ हद तक कम हो सकता है।

Also Read

More News

3. डायबिटीज कंट्रोल में मदद (To help control diabetes)

बढ़ते ब्लड शुगर को कम करने के लिए अमरूद का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प रहता है। हालांकि, अगर आप बीज समेत अमरूद खाते हैं तो यह डायबिटीज कंट्रोल करने में और अच्छे से आपकी मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमरूद के बीज में मौजूद फाइबर व अन्य खास पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के साथ-साथ अन्य जटिलताओं को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती (To make strong bones and muscles)

अमरूज के बीजों में कई विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं और अमरूद के साथ इनका सेवन करना आपके शरीर में इन सभी पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मदद करता है। अमरूद के बीजों में पाए जाने वाले ज्यादातर पोषक तत्व हड्डियों और मांसपेशियों के लिए अच्छे माने जाते हैं और इसलिए बीज समेत अमरूद का सेवन करना हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है।