
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : May 2, 2022 11:33 AM IST
भारत में लगभग 122 साल बाद अप्रैल के महीने में इतनी गर्मी पड़ी है। मई की शुरुआत हो चुकी है और तापमान 45 डिग्री के पार है। बढ़ती हुई ये गर्मी असल में शरीर के लिए बहुत नुकसानदेह है। ये ब्रेन स्ट्रोक के साथ, पैरों में दर्द और अकड़न का कारण बनता है। इसके अलावा ये आपके पेट में दर्द और जलन का भी कारण है। साथ ही गर्मियां स्किन और बालों के लिए कई समस्याएं साथ लाती हैं। इन तमाम समस्याओं से बचाव का उपाय ये है कि आप शरीर में गर्मी दूर करने के उपायों (tips to beat summer heat) के बारे में जानें। इसी को लेकर हाल ही में वेलनेस कॉच रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने कुछ टिप्स शेयर किए जो कि गर्मियों में आपको हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं से बचने में मदद कर सकते हैं। तो, आइए जानत हैं इस बार में विस्तार से।
गर्मियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए और शरीर का तापमान कम करने के उपायों के रूप में सबसे पहले तो आप हाइड्रेटिंग फलों का सेवन करें। जैसो कि ताड़गोला या ताड़ का फल। ये फल अलग-अलग क्षेत्रों में कई नामों से जाने जाते हैं जो कि असल में खाने में फायदेमंद हैं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो कि पेट को ठंडा रखने के साथ दिमाग को भी ठंडा रखता है। इसके अलावा आप शहतूत जैसे फलों का भी सेवन कर सकते हैं। ये आपको अंदर से हेल्दी रखने और शरीर के तापमान को बाहरी तापमान से बैलेंस करने में मदद करता है। जिससे कि आपको सर्द-गर्म की समस्या ना हो।
गर्मियों में कई बार हमें भूख नहीं लगती है। ऐसे में आप दही और चावल जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) की मानें तो गर्मियों में सुबह ही चावल बना कर रख लें। फिर लंच में चावल में दही हाथ से मिलाएं, ऊपर से नमक डालें और फिर इसका सेवन करें। ये असल में प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक दोनों को काम करता है। ये गट बैक्टीरिया को हेल्दी रखता है और हाजमा सही करता है। इसके अलावा ये पेट में इंफेक्शन से बचाव में भी मददगार है।
रूजुता दिवेकर की मानें तो सोने से पहले पिएं 1 गिलास गुलकंद का पानी पीना असल में बहुत फायदेमंद है। दरअसल, गुलकंद का पानी शरीर की कई समस्याओं को एक साथ सही कर सकता है। जैसे कि गर्मियों में रात में नींद नहीं आती, तो ये शरीर के तापमान को सही करता है और नींद को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये पैरों की जलन को भी कम करने में मददगार है। साथ ही अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो भी आपको सोने से पहले पिएं 1 गिलास गुलकंद का पानी लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आप डेस्क जॉब करते हैं और हमेशा स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं तो ये आपकी आंखों की थकान और ड्राईनेस को दूर करने में मददगार है। तो, इस तरह आप गर्मियों में होने वाली इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।