Heart Diseases Risk : डीप फ्राइड फूड बढ़ाता है दिल की बीमारियों का खतरा, जानें खाने में कितनी मात्रा में तेल का सेवन है सुरक्षित

अब एक नयी स्टडी में  कहा गया है कि कम मात्रा में भी तला हुआ खाना खाने से दिल की बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जात है। हेल्दी पोर्शन मानकर अगर कोई व्यक्ति बहुत कम मात्रा में भी अगर डीप फ्राइड भोजन कर रहा है तो भविष्य में उसके लिए स्ट्रोक की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। (Heart Diseases and Oily Food)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 20, 2021 10:06 PM IST

Heart Diseases and Oily Food : डीप फ्राइड यानि तेल में तला हुआ खाना स्वादिष्ट लगता है लेकिन, सेहत के लिए ऐसे भोजन का सेवन नुकसानदायक माना जाता है। ज़्यादा तेल वाला भोजन खाने से बेली फैट, मोटापा और पिम्पल्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का बड़ा कारण होता है अधिक तेलवाला भोजन। इसीलिए, लोगों को सीमित मात्रा में ही ऑइली फूड्स खाने की सलाह हर डायटिशियन और हेल्थ एक्सपर्ट्स को देते आपने देखा ही होगा।लेकिन, अब एक नयी स्टडी में  कहा गया है कि कम मात्रा में भी तला हुआ खाना खाने से दिल की बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जात है। हेल्दी पोर्शन मानकर अगर कोई व्यक्ति बहुत कम मात्रा में भी अगर डीप फ्राइड भोजन कर रहा है तो भविष्य में उसके लिए स्ट्रोक की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। (Heart Diseases and Oily Food)

तेल की थोड़ी-सी मात्रा भी पहुंचा सकती है दिल की सेहत को नुकसानदायक

ऑनलाइन जर्नल हार्ट में इस स्टडी के परिणाम प्रकाशित किए गए।  स्टडी में यह दावा किया गया कि सप्ताह में अगर कोई व्यक्ति केवल 114 ग्राम एक्स्ट्रा ऑयली फूड खाता है तो इससे कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। रिसर्चर्स के अनुसार, वेस्टर्न इटिंग हैबिट्स में जिन खाद्य पदार्थों का समावेश किया जाता है उन्हें दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, अभी तक यह भी साफ नहीं किया गया कि, स्ट्रोक आने की दिशा में ऑयली फूड कैसे योगदान करता है। (Heart Diseases and Oily Food )

भोजन  में कितनी मात्रा में तेल का सेवन है सुरक्षित ?

रिसर्चर्स ने स्टडी के दौरान 19 सर्वे के परिणामों और अब तक प्रकाशित कई स्टडीज़ के डेटा का अध्ययन किया गया। रिसर्च के दौरान एक्सपर्ट्स ने कुल 5,62,445 लोगों का अध्ययन किया। इसमें, 36,727 लोग ऐसे थे, जिन्हें अतीत में हार्ट अटैक और स्ट्रोक आ चुका था।इसी तरह ऑयली फूड का अधिक सेवन करने वाले और हार्ट अटैक से मरनेवाले लोगों का भी डेटा इकट्ठा किया गया। स्टडी के दौरान पाया गया कि,

  • तमाम डेटा का आंकलन करने के बाद यह बात सिद्ध हो गयी कि तेल में पकाया गया भोजन करने और दिल की बीमारियों का खतरा एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।
  • सप्ताह में एक बार आधी कटोरी ऑयली फूड खाने वाले लोगों में भी दिल की बीमारीयों का रिस्क 28 प्रतिशत बढ़ सकता है।
  • सीमित मात्रा में तली-भुनी चीजें खाने से कोरोनरी हार्ट डिज़िज़े का रिस्क 22 प्रतिशत बढ़ता है।
  • जो लोग सप्ताह में एक बार तली हुई चीज़ें खाते हैं उनमें हार्ट फेलियर का रिस्क 37 प्रतिशत होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source