हार्ट अटैक से बचने के लिए रोजाना खाएं ये 1 सफेद चीज, स्ट्रोक और ब्लॉकेज का खतरा भी होगा कम

Heart patients Best Diet : दिल से जुड़ी समस्याएं आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन होती जा रही है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप एक असरदार चीज का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं हार्ट हेल्थ को बेहतर करने के लिए क्या करें?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Published : December 19, 2024 3:09 PM IST

How to Prevent Heart attack : हार्ट डिजीज आज के समय में न सिर्फ बढ़ती उम्र के लोगों को होने वाली परेशानी है, बल्कि कम उम्र में भी लोगों को हार्ट डिजीज होने लगा। मुख्य रूप से कोलेस्ट्रॉल, ब्लॉकेज और हार्ट अटैक की परेशानी लोगों में धीरे-धीरे कॉमन होती जा रही है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। अगर आप हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अपने खानपान को सही रखें। खासतौर पर ऐसे आहार का सेवन करें, जिससे ब्लॉकेज होने की संभावना कम हो सके। साथ ही हार्ट अटैक का खतरा भी कम किया जा सके। ऐसे आहार में लहसुन शामिल है। जी हां, लहसुन का नियमित रूप से सेवन करने से आप हार्ट डिजीज के खतरों (Garlic for Heart Health) को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं हार्ट अटैक के लिए किस तरह फायदेमंद है लहसुन?

दिल के लिए कैसे फायदेमंद है लहसुन?

लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। मुख्य रूप से अगर आप कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में लहसुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल : ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में लहसुन प्रभावी साबित हो सकता है। क्योंकि कुछ रिसर्च का कहना है कि लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल : लहसुन में मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक या फिर हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

प्लेटलेट को इकट्ठा होने से रोके : लहसुन प्लेटलेट को इकट्ठा होने से रोकने में मददगार हो सकता है, जिससे ब्लॉकेज की परेशानी कम होती है। वहीं, हार्ट अटैक या फिर अन्य परेशानियां होन की संभावना कम हो सकती है।

कैसे करें लहसुन का सेवन?

हार्ट हेल्थ को बेहतर करने के लिए लहसुन का सेवन करना प्रभावी हो सकता है। आप इसे कई तरह से अपने आहार में छोड़ सकते हैं, जैसे-

लहसुन और गुनगुना पानी - अगर आप नियमित रूप से लहसुन का सेवन करना चाह रहे हैं, तो गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट 2 से 3 लहसुन की कलियों का सेवन करें। इससे काफी हद तक हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

लहसुन और शहद - नियमित रूप से सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवनकरने से भी आपका हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकता है। इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल और हार्ट संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

कुछ ध्यान देने वाली बातें

लहसुन से ब्लड प्रेशर पूरी तरह से कंट्रोल हो सकता है, इसपर फिलहाल मिश्रित रिसर्च हैं। इसलिए पूरी तरह से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन पर निर्भर न रहें।

ध्यान रखें कि लहसुन और हृदय स्वास्थ्य पर रिसर्च सीमित हैं। इसलिए गंभीर स्थिति में हार्ट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए लहसुन के अर्क या लहसुन पाउडर पर निर्भर रहने की गलती न करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source