Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coffee For Heart: कई लोग अपने दिन की शुरुआत गर्म कॉफी से करना चाहते हैं। क्योंकि यह रात में सात से आठ घंटे तक सोने के बाद नींद से जगने में मदद करता है। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि कॉफी पीने से डायबिटीज और हार्ट से संबंधित रोगों का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसके लिए बताया गया कि प्रति दिन दो से तीन कप कॉफी या 200-300 मिलीग्राम कैफीन का सेवन कार्डियोमेटाबोलिक मल्टीमॉर्बिडिटी के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। ये अध्ययन जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित हुई थी। इस लेख में हम कॉफी पीने के लाभ व सही तरीकों और समय के बारे में विस्तार से बात करेंगे-
काफी पीने के कई फायदे हैं। यह आपके ब्रेन से लेकर आपके हार्ट को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद कर सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
कॉफी में हाई एंटीऑक्सीडेंट सामग्री, जिसमें पॉलीफेनोल्स और मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके हार्ट के साथ-साथ सम्पूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। स्टडी के अनुसार कैफीन के इस्तेमाल से सूजन को कम करके कार्डियोमेटाबोलिक हेल्थ में सुधार किया जा सकता है। इसके साथ ही स्टडी में कैफीन सेवन के साथ-साथ एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेने की सलाह भी दी गई है।
कॉफी पीने से मस्तिष्क के कार्यप्रणाली में सुधार होता है, जिससे याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है। कॉफी अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है।
कॉफी में प्रचूर मात्रा में कैफीन होता है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करने का काम करता है। इससे मूड अच्छा होता है और स्ट्रेस की संभावना कम हो जाती है।
किसी व्यक्ति के लिए कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय उसके शरीर के सर्कैडियन लय पर निर्भर करता है। हालांकि कोर्टिसोल हार्मोन जो लोगों को जागने और सक्रिय होने के लिए प्रेरित करता है, सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच अपने पिक प्लाइंट पर होता है। इस लिए यह सही समय नहीं है, इस दौरान कॉफी पीने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता सकता है।
कॉफी सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे के बीच लेना चाहिए। क्योंकि इस दौरान कोर्टिसोल का स्तर गिरना शुरू हो जाता है। अगर आप दोपहर में सुस्ती महसूस कर रहे हैं, तो दोपहर करीब एक बजे भी पी सकते हैं। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे पी सकते हैं, जो आपको एकाग्रता प्रदान करने में मदद कर सकता है।
खाली पेट कॉफी पीने से शरीर में वात-पित्त का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इस लिए कॉफी नाश्ते के आधा घंटे के बाद पीएं।
कॉफी हमेशा नाश्ता करने के बाद ही पीएं, इससे कॉफी को पचाना आसान हो जाता है। इसको अधिक फायदेमंद बनाने के लिए इसमें घी, दूध या इलायची भी मिलाकर पी सकते हैं।
शाम में कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है और आपका शरीर रेस्ट मोड में होता है। इस दौरान कॉफी के सेवन से शरीर को रेस्ट नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही पाचनक्रिया भी प्रभावित होगी।