Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy Winter Recipe: विंटर के मौसम में जब हो कुछ अच्छा पीने का मन तो बनाएं यह हेल्दी रेसिपी- टमाटर का सार

पैकेटबंद अनहेल्दी चीज़ों की बजाय आप देसी रेसिपीज़ अपनाएं। यह हेल्दी और पौष्टिक होती हैं, जो नैचुरल चीज़ों के पौष्टिक गुणों से भरपूर होती हैं। ऐसी ही एक रेसिपी है टमाटर का सार। टमाटर के पोषक तत्वों के साथ इसमें मिलाए जाने वाले मसाले और सब्ज़ियां सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपको हेल्दी रहने में मदद करेंगी।

Healthy Winter Recipe: विंटर के मौसम में जब हो कुछ अच्छा पीने का मन तो बनाएं यह हेल्दी रेसिपी- टमाटर का सार
टमाटर का सार भारतीय पद्धति से तैयार किया गया एक सूप है।

Written by Sadhna Tiwari |Published : December 8, 2019 7:22 PM IST

गर्मा-गर्म ड्रिंक्स (Healthy Winter Recipe) सर्दियों में मूड बना देते हैं। (Tomato Saar Recipe) लेकिन, कई बार चाय-कॉफी पीने का मन नहीं होता और ऐसे में लोग रेडिमेड सूप या इंस्टैंट सूपी नूडल्स का पैकेट खोलकर उसी से काम चला लेते हैं।

पैकेटबंद अनहेल्दी चीज़ों की बजाय आप देसी रेसिपीज़ अपनाएं। यह हेल्दी और पौष्टिक होती हैं, जो नैचुरल चीज़ों के पौष्टिक गुणों से भरपूर होती हैं। ऐसी ही एक रेसिपी है टमाटर का सार (Tomato Saar Recipe)।

सर्दियों में पीएं टमाटर का सार, रहें हेल्दी और वार्म (Tomato Saar Recipe):

हेल्दी टमाटर का सार बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी (Tomato Saar Recipe):

  • 3 टमाटर
  • 2 प्याज
  • 5-6 चम्मच ताज़ा नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • एक चम्मच कटी हुई अदरक
  • एक दालचीनी का छोटा टुकड़ा
  • एक चम्मच धनिया के बीज
  • 2 चम्मच तेल
  • 5-6 करी पत्ते
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • धनिया की हरी पत्तियां

यह भी पढ़ें- Healthy Indian Winter Food: ठंड के मौसम में खाएं ये 4 देसी फूड, मिलेगा पोषण, गर्मी और ऊर्जा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

टेस्टी टमाटर का सार बनाने का तरीका (Healthy Winter Recipe) :

  • सबसे पहले टमाटर, प्याज,नारियल,लाल मिर्च,अदरक,लहसुन,दालचीनी,धनिया, मिर्च पाउडर और हरी धनिया की पत्तियों को साफ कर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
  • फिर, मिक्सी जार में ये सारी चीज़ें डालकर पीस लें। एक गाढ़ा क्रीमि पेस्ट बना लें।
  • अब एक पैन में थोड़ा-सा तेल गर्म होने के लिए रखें। तेल गर्म होने पर इसमें करी पत्ते और कटी हुई आधी प्याज़ डालें। 3-4 मिनट तक इस तड़के को पकने दें।
  • जब, प्याज पक जाए तो इसमें टमाटर-धनिया वाला पेस्ट डाल दें। 3-4 मिनट तक भूनें। फिर, इसमें 2 गिलास पानी मिलाएं। स्वाद के अनुसार नमक डालें। 5 मिनट तक और उबलने दें। फिर आंच बंद कर दें। गर्मागर्म परोसें।

यह भी पढ़ें-  Wrinkles: रिंकल्स की समस्या बढ़ सकती है सर्दियों में, फ़ॉलो करें ये शहनाज़ हुसैन ब्यूटी टिप्स, कम दिखेंगी चेहरे पर झुर्रियां।