Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy Winter Recipe: चावल, सब्ज़ियों और गेंहू की पौष्टिकता से भरपूर रेसिपी है- चावल का परांठा

चावल का पराठा सर्दियों की एक खास रेसिपी है जो बहुत पौष्टिक होती है। गुजरात के घरों में सर्दियों में बनने वाले खास चावल के ये परांठे वन पॉट मीट जैसे होते हैं। क्योंकि, इनमें आटा, चावल, सब्ज़ियों और हेल्दी फैट का समावेश होता है।

Healthy Winter Recipe: चावल, सब्ज़ियों और गेंहू की पौष्टिकता से भरपूर रेसिपी है- चावल का परांठा
चावल का परांठा सर्दियों की एक खास रेसिपी है जो बहुत पौष्टिक होती है।

Written by Sadhna Tiwari |Published : December 4, 2019 6:56 PM IST

सर्दियों में गर्मा गर्म भोजन (Healthy recipe) ना केवल मूड अच्छा (Healthy winter recipe) बनाता है। बल्कि,  शरीर का पोषण भी करता है। लेकिन, शरीर का तापमान सही रखने के लिए कई बार लोग अनाप-शनाप चीज़ें खा लेते हैं। अक्सर,  स्ट्रीट फूड के मामले में ऐसा होता है। स्वाद के लिए लोग इन्हें खा लेते हैं और पेट से जुड़ी परेशानियां हो जाती हैं। लेकिन,  इसके लिए भी किचन में कुछ तैय़ारियां की जा सकती हैं। (Healthy winter recipe)

ठंड में बनाएं हेल्दी चावल के परांठे, स्ट्रीट फूड जैसे चटकारे लेकर खाएंगे सब:

गुजरात के घरों में सर्दियों में बनने वाले खास चावल के परांठों की रेसिपी लिख रहे हैं हम यहां। ये, परांठे वन पॉट मील जैसे होते हैं। क्योंकि, इनमें आटा, चावल, सब्ज़ियों और हेल्दी फैट का समावेश होता है।

चावल के परांठे बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत होगी:

  • 250 ग्राम पके हुए चावल
  • 3-4 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 3 हरी मिर्चें
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच जीरा
  •  एक प्याज
  • पुदीना और धनिया की हरी ताज़ी पत्तियां

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए ज़रूर खाएं सेलेरी, इम्यूनिटी भी होगी स्ट्रॉन्ग, जानें सेलेरी के 3 हेल्दी फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

ऐसे बनाएं हेल्दी चावल के परांठे:

  • किसी,  कड़ाही में  3-4 चम्मच घी या कूकिंग ऑयल गर्म होने के लिए रखें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें। जीरा चटकने पर कटी हुई प्याज़, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, और अदरक-लहसुन का पेस्ट बारी-बारी डाल दें। इस तड़के को 3-4 मिनट पकाएं।
  • अब,  इस तड़के में पके हुए चावल डाल दें। अगर, आप चाहें तो पसंद के हिसाब से पकी हुई गाढ़ी दाल भी इस तड़के में चावल के साथ डाल दें। सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स होने दें। 3-4 मिनट तक इस मिश्रण को हल्की आंच पर पकाते हुए गाढ़ा होने दें। फिर, गैस बंद कर दें। इसे, ठंडा होने के लिए 15-20 मिनट तक यूं ही रहने दें।
  • गेंहू के आटे को गूंथकर 7-8 बराबर हिस्सों में बांटें। हर एक हिस्से की गोली बनाकर इसमें एक-दो चम्मच चावल वाला मिश्रण भरें। फिर, तवे पर मध्यम आंच पर परांठों को दोनों तरफ सेंक लें। दही और मिर्च के अचार के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें- बेली फैट कम करना हो या रहना हो हाइड्रेटेड, सर्दियों में खाएं ये 4 फल और सब्ज़ियां