Healthy Winter Recipe: प्रोटीन से भरपूर वेजिटेरियन डिश है पनीर बादाम का चीला, सर्दियों में ज़रूर ट्राई करें ये रेसिपी
Healthy Winter Recipe: प्रोटीन से भरपूर वेजिटेरियन डिश है पनीर बादाम का चीला, सर्दियों में ज़रूर ट्राई करें ये रेसिपी
Paneer Badam Cheela Recipe: हर बार अच्छा खाने का मन करें तो, आलू टिक्की या समोसे खाना अनहेल्दी साबित है। क्योंकि, इन डीप फ्राईड चीज़ों में कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में अगर आप कुछ स्वादिष्ट लेकिन हेल्दी फूड खाना जाता हैं। तो, आप ट्राई कर सकते हैं पनीर और बादाम का चीला।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 8, 2020 2:42 PM IST
Healthy Winter Recipe: प्रोटीन से भरपूर वेजिटेरियन डिश है पनीर बादाम का चीला, सर्दियों में ज़रूर ट्राई करें ये रेसिपी
अक्सर, सर्दियों के मौसम (Healthy Winter Recipe) में लोग चटपटा और मसालेदार चीज़ें (Paneer Badam Cheela Recipe) खाना पसंद करते हैं। लेकिन, हर बार अच्छा खाने का मन करें तो, आलू टिक्की या समोसे खाना अनहेल्दी साबित है। क्योंकि, इन डीप फ्राईड चीज़ों में कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। साथ ही इन्हें पचने में बहुत अधिक समय लगता है। जिसकी, वजह से हो सकता है कि आप अपना अगला भोजन (लंच या डिनर) ना कर पाएं। ऐसे में अगर आप कुछ स्वादिष्ट लेकिन हेल्दी फूड खाना जाता हैं। तो, आप ट्राई कर सकते हैं पनीर और बादाम का चीला। (Paneer Badam Cheela Recipe)
पनीर और बादाम का चीला (Paneer Badam Cheela Recipe) बनाने का तरीका:
सबसे पहले बेसन, नमक, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर , बेकिंग पाउडर में थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल या बैटर तैयार करें। इसे, एक तरफ रख दें।
पनीर को कद्दूकस करें और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटे। इसमें, आप भूने हुए जीरे का पाउडर ,अदरक, बादाम, हरी मिर्च, ताज़ी धनिया डालें। इसे, एक तरफ रखें। (Healthy Winter Recipe)
अब, एक डोसा तवा या पैन को आंच पर रखें। जब, तवा गर्म हो जाए तो, उसपर तेल छिड़के। फिर, एक कटोरी या बड़ी कलछी की मदद से बेसन वाला मिश्रण तवे पर फैलाएं। इसे, एक मिनट बाद पलटें और दूसरी तरफ से पकाएं।
एक मिनट बाद पनीर वाला मिश्रण चीले पर फैलाएं। एक-दो मिनट और पकाने के बाद इसपर पनीर वाले मिश्रण के 2 चम्मच फैलाएं। फिर, इसे थोड़ी देर और पकाने के बाद तवे से उतार लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.