
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 6, 2019 1:15 PM IST
डीप फ्राइड स्नैक्स कैलोरी और फैट से भरे होते हैं।
ठंड के मौसम में (Healthy Winter Eating Tips) डीप फ्राइड (Deep Fried Food) या तली हुई गर्मा-गर्म चीज़ें खाने का मन करता है। लेकिन गर्मा-गर्म समोसे या कचोरियां खाने में स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन वे सेहत के लिए अच्छी नहीं। हेल्दी इटिंग के लिए बार-बार लगनेवाली भूख का इलाज भी हेल्दी करना चाहिए। लेकिन अगर आपको आइली या डीप फ्राइड स्नैक्स (eating fried food in healthy way) खाना ही हो तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। (Healthy Winter Eating Tips), इस तरीके से आपके एक्स्ट्रा कैलोरी और एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल लेने से बच सकेगें। (Healthy Winter Eating Tips)
आपने हलवाई की दुकान पर देखा होगा कि कड़ाही से कचोरी या समोसे निकालने के बाद वो कलछी के साथ उन्हें बहुत देर तक कड़ाही के ऊपर ही रख देते हैं। भले ही यह तरीका वो अपनी सुविधा को ध्यान में रखकर अपनाते हों, लेकिन इससे एक हेल्दी फायदा भी होता है। डीप फ्राई (Deep Fried Food) होने के बाद जब स्नैक्स को कड़ाही से निकाला जाता है तो कुछ मिनटों तक उससे लगातार तेल रिसता रहता है। ऐसा करने से आप एक्स्ट्रा फैट खाने से आप बच सकते हैं। इसके अलावा डीप फ्राई करने के बाद स्नैक्स को पेपर नैपकिन पर रखें। इससे एक्स्ट्रा तेल पेपर सोख लेगा।
ऐसा तेल चुनें जिसका स्मोकिंग पॉइंट बहुत ज़्यादा हो। मतलब जो तेल बहुत अधिक तापमान बढ़ने पर ही जलता हो। कैनोला, सनफ्लॉवर ऑइल और राइस ब्रैन ऑइल ऐसे ही तेल हैं, जिनका स्मोकिंग पॉइंट हाई है।
मोटे और भारी बर्तनों में खाना पकाने का सबसे अच्छा फायदा यही है कि इस तरह के बर्तनों को गर्म होने में समय लगता है। बर्तन जितना धीरे गर्म होगा तेल को भी गर्म होने या जलने में उतना समय लगेगा। इस तरह तेल से कैंसर कारक गैस बनने से भी रोका जा सकता है। साथ ही तेल धीरे-धीरे और अच्छी तरह गर्म होगा। (eating fried food in healthy way)
यह भी पढ़ें- क्या खाना पकाने के लिए किसी बर्तन को धोए बगैर दोबारा इस्तेमाल करना चाहिए !