बॉडी को हीटर की तरह गर्म रखेंगे सर्दियों में पिए जाने वाले ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, ठंड से परेशान जरूर करें सेवन

Healthy drink for winter: ठंड के कारण हमें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं और शरीर को सर्दियों की बीमारियों से बचाने के लिए गर्म रखना जरूरी है। सर्दियों में पिए जाने वाले ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स आपकी बॉडी को गर्म रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 22, 2023 8:00 AM IST

Healthy winter drinks that keep body warm: सर्दियों के मौसम में बीमार पड़ने से खुद को बचाने के लिए हम न जाने कितने गर्म कपड़े पहन लेते हैं। लेकिन कई बार खूब गर्म कपड़े पहनने के बावजूद भी कई बार हम बीमार पड़ जाते हैं और ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है, क्योंकि सर्दियों में हमें शरीर को सिर्फ बाहर से कपड़ों से ढककर ही गर्म नहीं रखना है बल्कि इसे अंदर से भी गर्म रखना है। अगर आप भी सर्दियों में बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं, तो सर्दियों में बॉडी को गर्म रखने की तकनीक आपको भी जरूर अपनानी चाहिए। अपनी बॉडी को गर्म रखे के लिए हमें अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन करना आपकी बॉडी को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और आप बीमार पड़ने से बच जाते हैं। चलिए जानते हैं बॉडी को गर्म रखने वाले हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में

1. गर्म नींबू पानी (Lemon with warm water)

जिस प्रकार गर्मियों के दिनों में नींबू पानी आपकी बॉडी को ठंडा रखने में मदद करता है। उसी प्रकार गर्म पानी में नींबू डालकर पीना आपकी बॉडी को गर्म रखने में भी मदद कर सकता है। सर्दियों के मौसम में सुबह के समय गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ कर उसका सेवन करना चाहिए, जो शरीर में गर्मी पैदा करने में मदद करता है। रोजाना गर्म पानी में नींबू डालकर सेवन किया जा सकता है, जो अन्य फायदे भी प्रदान करता है।

2. अदरक की चाय (Ginger tea)

शरीर को गर्म रखे के लिए अदरक की चाय का सेवन करना भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। आप साधारण चाय में भी अदरक मिला सकता है या फिर अदरक की चाय बनाकर भी उसका सेवन किया जा सकता है। अदरक में कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में गर्मी पैदा करने में मदद करते हैं। साथ ही साथ अदरक की चाय का सेवन करना आपको अन्य कई फायदे भी पहुंचा सकता है।

3. कॉफी (Coffee)

सर्दियों में अपनी बॉडी को गर्म रखने के लिए कॉफी का सेवन भी किया जा सकता है। हालांकि, नोट करना भी जरूरी है कि कॉफी में कैफीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है और इसलिए ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन करना, स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। साथ ही कॉफी में कुछ लोग शुगर की ज्यादा मात्रा में मिला लेते हैं, जो कहीं न कहीं आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

4. गर्म दूध (Warm milk)

गर्मगर्म दूध का सेवन करना भी आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। शरीर को रातभर गर्म रखने के लिए रात को सोने से पहले गर्म दूध का सेवन करें। दूध में चीनी की बजाय थोड़ा गुड़ मिला लें जिससे शरीर को गर्म रखे में मदद मिलेगी और साथ ही साथ स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य कई बीमारियां भी अपने आप दूर होने लगेंगी। दूध का सेवन रोज करना चाहिए।

5. वेजिटेबल सूप (Vegetable soup)

सर्दियों के मौसम में सूप का सेवन करना भी एक बेहद हेल्दी विकल्प आपके लिए बन सकता है। ऐसा इसलिए सब्जियों का सूप न सिर्फ आपकी बॉडी को गर्म रखने में मदद करता है, बल्कि साथ ही साथ इसका सेवन करने से सर्दियों में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करने में भी काफी मदद मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source