... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 30, 2022 12:52 PM IST
हेल्दी रैप बनाने के लिए गेहूं का आटा नहीं बल्कि इन 3 तरह के आटों का करें इस्तेमाल, बच्चे हों या बड़े चाट जाएंगे उंगलियां
लंच के वक्त अपनी भूख को शांत करने के लिए सबसे बेस्ट स्नैक में से एक है रैप (wrap), जो न सिर्फ आपकी भूख को शांत करता है बल्कि हेल्दी हो तो शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करता है। इसलिए अगर बार आपको दोपहर के वक्त कुछ हेल्दी खाने का मन करे तो अनहेल्दी मैदा और ग्लूटेन से भरी रोटियां खाने के बजाए आप ऐसी चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं, जो हेल्दी हों और जिन्हें आसानी से बनाया जा सके। आइए जानते हैं ऐसे कुछ रैप के बारे में, जो आपके लिए हेल्दी होने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भी संपन्न हैं।
ये रैप सिर्फ और सिर्फ चीज़ से बनाया जाता है और अगर आपको हाई प्रोटीन कीटो डाइटपसंद है तो ये आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है। चीज़ में विटामिन ए, डी, के और जिंक होता है, जो आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है, जो फैट घटाने में भी मदद करता है। इस रैप को बनाने के लिए आपतो चीज़ की चार स्लाइस की जरूरत होगी। आप इस चीज़ को अपने पसंद के पर्चपेंट पेपर पर रखकर ओवन में रख सकते हैं। कुछ देर के लिए ट्रे को ओवन में रखें जब तक चीज़ पिघल न जाए और उसके कोने भूरे रंग के न हो जाएं। जब रैप ओवन में हो तो उसके लिए फिलिंग तैयार कर लें। अब ट्रे को निकाल लीजिए और रैप पर टॉपिंग डाल दीजिए। आप इस पेपर को रोल कर सकते हैं।
गेहूं के आटे का एक आम विकल्प ओट्स का आटा न सिर्फ ग्लूटेन फ्री होता है बल्कि इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ओट्स का आटा ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करता है और ह्रदय रोगों के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन की उच्च मात्रा और जरूरू अमीनो एसिड आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है। इसका रैप बनाने के लिए आप ओट्स को मिक्सी में पाउडर के रूप में ब्लेंड कर लीजिए और उसमें पानी व नमक मिलाइए। आप चाहें तो इसमें गर्म पानी भी डाल सकती हैं, बैटर को और पतला बनाने का काम करेगा। खाने में ये रैप इतना सॉफ्ट होता है कि आपको इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
चने की लोकप्रियता में वृद्धि दिनों-दिन बढ़ रही है क्योंकि इसके स्वास्थ्य लाभ किसी से छिपे नहीं हैं। फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी, आयरनस मैग्नीशियम से समृद्ध होने के कारण चने का आटा शाकाहारियों और मांसाहारियों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। चने का आटा यानी बेसन ज्यादातर भारतीय रसोईयों में कई व्यंजनों को पकाने के लिए किया जाता है। बेसन का चीला बनाने के लिए आप एक कप बेसन में पानी मिलाएं और बैटर तैयार कर लें। अब इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को पैन पर डालें। आप इसमें पत्ता गोभी, प्याज और कद्दूकस किया हुआ गाजर भी डाल सकते हैं। अब इसे पलटकर दूसरी तरफ से पकाएं। आप इसे पकाकर आराम से घर में बैठकर खा सकते हैं। या फिर इसे रैप की तरह फोल्ड कर सॉस के साथ खा सकते हैं।