क्या आपके बच्चे नहीं खाते पत्तागोभी? ट्राई करें यह स्वादिष्ट रेसिपी!

यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी है गोभी का भनोले।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 14, 2018 1:28 PM IST

पत्तागोभी एक ऐसी सब्ज़ी है जो पौष्टिक तो बहुत है लेकिन बहुत से लोगों और खासकर बच्चों को पत्तागोभी खाना बिल्कुल पसंद नहीं आता। बच्चों को नाश्ते में खिलाने के लिए आप पत्तागोभी से बनी एक पौष्टिक डिश बना सकते हैं। यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी है गोभी का भनोले। यह रेसिपी आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगी। आप इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। यानि संडे को बनाइये और पूरे हफ्ते इसका मजा लीजिए। इस रेसिपी को आमतौर पर ओवन में बनाया जाता है और बाद में थोड़ा फ्राई किया जाता है। आप इसे बिना स्टीम किए सीधे पैन या तवे पर पका सकते हैं। इसे बनने में काफी कम समय लेते हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान होता हो। साथ ही यह वेट लॉस के लिए आपकी मदद कर सकता है।

गोभी के भनोले बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  • 1 गोभी बारीक कटी हुई
  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई
  • आधा कप चना दाल (भिगोई हुई)
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच हींग
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • एक गुच्छा धनिया पत्ते

गोभी के भनोले बनाने का तरीका-

  • दाल, मिर्च और अदरक-लहसुन के पेस्ट को ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें।
  • इस मिश्रण को एक कटोरे में रखें और उसमें गोभी, प्याज, टमाटर, गरम मसाला, हल्दी, नमक, तेल, लाल मिर्च, धनिया और थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लें। यह मिश्रण थोड़ा मोटा होना चाहिए।
  • एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालकर भून लें।
  • इस मिश्रण को पैन में डालें और ढक्कन लगाकर पांच मिनट पकने दें।
  • इसे दोनों तरफ से हल्का भूरा होने दें।
  • पकने के बाद इसे कई टुकड़ों में काट लें।
  • इसे चटनी या केचअप के साथ सर्व करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source