कच्चे आमों के साथ स्वस्थ भारतीय व्यंजन

इस गर्मी के मौसम में कच्चे आमों के साथ बनाइए ये हेल्दी रेसिपीज़।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 12, 2018 5:48 PM IST

गर्मी का मतलब यानि कच्चे आमों मौसम। कच्चे आम का एक अनूठा स्वाद होता है। यह अपने स्वाद के  कारण कई भारतीय व्यंजनों में उपयोग होता है। कच्चे आम का अचार बनाएं,  इसे पीसकर इसकी चटनी बनाएं,  आम पन्ना बनाएं या इसपर नमक और मिर्च पाउडर छ़ि़ड़ककर खाएं, हर तरीके से कच्चे आम आपके स्वाद का ध्यान रखते हैं। कच्चे आम न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह अविश्वसनीय तरीके से हमारे स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाते हैं। तो अगर आपके मुंह में कच्चे आम के बारे में सोचकर ही पानी आ गया है, तो आप भी ज़रूर बनाइए ग्रैंड मर्क्यूयर बैंगलोर के शेफ्स की ये मशहूर रेसिपीज़ जो बनाई जाती हैं कच्चे आम से।

कच्चा आम पुदीना रसम

shutterstock_479797594-655x353

सामग्री

1 कच्चा आम

1 चम्मच तूर (अरहर) दाल

1 मिर्च

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

नमक स्वादानुसार

2 चम्मच घी

1/4 चम्मच हिंग

2-3  लहसुन की कलियां

1/3 कप पुदीना पत्ता

4 सूखी लाल मिर्च

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

मुट्ठीभर करी पत्ता

1/4 चम्मच गुड़ पाउडर

तरीका

कच्चे आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। प्रेशर कुकर में 4 गिलास पानी के साथ कच्चे आम, तूर दाल, हरी मिर्च, नमक और हल्दी पाउडर एक सीटी आने तक उबाल लें और फिर कम लौ पर 5 मिनट तक रखें।

अब कुकर उतारकर भाप निकलने दें।

एक छोटे से पैन में घी गर्म करें और उसके बाद हिंग को डालकर एक मिनट तक भूनें। फिर करी पत्ते डालें, लहसुन, सूखी लाल मिर्च डालकर 2 मिनट तक पकायें या जब तक लहसुन थोड़ा भूरा हो जाए।

उबले हुए कच्चे आम और दाल को काली मिर्च पाउडर, रसम पाउडर, गुड़ पाउडर और पुदीना पत्तियों के साथ मिला दें और 5-6 मिनट के लिए उबाल लें।

चावल के साथ गर्मागरम परोसें और अगर सूप की तरह पीना है तो इसे थोड़ा ठंडा कर लें।

कच्चे आम का रायता

raita-655x353

सामग्री

1 एक मध्यम आकार का कच्चा आम

1 1/2 कप दही

नमक का स्वादानुसार

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर

1/2 चम्मच सरसों के दाने

मुट्ठीभर करी पत्ता

नमक का स्वादानुसार

तरीका

आम को छिलकर कद्दूकस करें। फिर दही में किसा हुआ आम और नमक को डालकर अच्छी तरह मिला दें।

मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर को इसमें डालकर अच्छे से मिलाएं।

एक छोटे पैन में थोड़ा-सा तेल गर्म करें और उसमें सरसों के दाने डालकर तब तक भूने जब तक वे चटकनी शुरू न कर दें।

उसके बाद करी पत्ते डाले और एक मिनट तक भूनें।

अब इसे रायते में डाल दें और अब यह रोटी या पुलाव के साथ खाने के लिए तैयार है।

Read this in English.

अनुवादक: Akhilesh Dwivedi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source