Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Healthy chutney for stomach problems: सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छी होती हैं और बेहद जरूरी भी होती हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि रोज-रोज सब्जियां खाकर हम बोर हो जाते हैं। यही कारण है कि बार-बार सब्जियां खाने के कारण हम बोर हो जाते हैं और इस कारण से बाहर की चटपटी व तली हुई चीजों खाने लग जाते हैं, जिसकी वजह से पेट से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। लेकिन सब्जियों का सेवन अलग तरीके से भी किया जा सकता है, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपके पेट के लिए भी फायदेमंद हो सकती हैं। आज हम आपको सब्जियों से बनी ऐसी ही कुछ प्रकार की चटनी के बारे में बताने वाले हैं, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपके पेट को हेल्दी रखने में भी मदद करती हैं। अगर आपको या परिवार में किसी को पहले से ही पेट से जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए -
खासतौर पर जो लोग सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं, उनके लिए बेहद कमाल का विकल्प हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मरुआ की पत्तियों से बनी चटनी का स्वाद व सुगंध बेहद मनभावन होती है, जिसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह पेट की कई बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
प्याज और टमाटर की चटनी लोग हर मौसम में खाना पसंद करते हैं। खासतौर पर भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग प्यार और टमाटर की सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं। कुछ लोग इसे तड़का लगाकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग बिना तड़का लगाएं इसका सेवन करते हैं। दोनों ही तरीके से इसका सेवन करना बेहद स्वादिष्ट होता है और साथ ही इससे पेट से जुड़ी बीमारियां दूर करने में मदद मिलती है।
अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो मेथी की चटनी का सेवन करना भी आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मेथी का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। इसके साथ-साथ जिन लोगों को शुगर या हाई बीपी की दिक्कत रहती है, उनके लिए भी मेथी की चटनी का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है।
पुदीने और करी पत्ते से बनी चटनी का सेवन करना भी पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है और इसका चटपटा स्वाद सब्जी से बोर हुए आपके मन को खुश कर देगा। खासतौर पर लोग लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं, उन्हें हफ्ते में एक या दो बार करी पत्ते और पुदीने की चटनी का सेवन जरूर करना चाहिए।