Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy sweets idea :  मीठे के हैं शौकीन तो आजमाएं ये स्‍वीट आइडिया

हर बार रात को खाना खाने के बाद मीठा खाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ हेल्‍दी मिठाइयों के बारे में बता रहे हैं। खास बात यह कि ये सभी मिठाइयां घर में आसानी से मिल जाती है और इन्‍हें खाने से वजन भी नहीं बढ़ता।

Healthy sweets idea :  मीठे के हैं शौकीन तो आजमाएं ये स्‍वीट आइडिया
हर बार रात को खाना खाने के बाद मीठा खाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ हेल्‍दी मिठाइयों के बारे में बता रहे हैं। खास बात यह कि ये सभी मिठाइयां घर में आसानी से मिल जाती है और इन्‍हें खाने से वजन भी नहीं बढ़ता। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : July 26, 2019 9:22 PM IST

अगर आप मीठा (Healthy sweets idea) खाने के शौकीन है और हर बार रात को खाना खाने के बाद मीठा खाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ हेल्‍दी मिठाइयों (Healthy sweets idea) के बारे में बता रहे हैं। खास बात यह कि ये सभी मिठाइयां घर में आसानी से मिल जाती है और इन्‍हें खाने से वजन भी नहीं बढ़ता। मिठाई के ये हेल्‍दी आइडिया (Healthy sweets idea) आजमा कर आप अपना मीठा खाने का शौक और हेल्‍थ दोनों मेंटेन रख सकते हैं। आइए जानते हैं क्‍या हैं हेल्‍दी स्‍वीट आइडिया और क्‍या हैं इनके फायदे।

हेल्‍दी स्‍वीट आइडिया (Healthy sweets idea)

खजूर (Healthy sweets idea)

खाना खाने के बाद खजूर खाना एक टेस्‍टी और हेल्‍दी आइडिया है। इसे प्रोटीन का खजाना कहा जाता है। जो डाइजेशन को सुधार कर आपको कब्‍ज से भी बचाता है। साथ ही साथ यह बीपी को भी कंट्रोल रखता है। इसमें खास ज्‍वलनरोधी गुण होते हैं जो आपके आंतरिक अंगों की सेहत के लिए फायदेमंद है। प्रेगनेंट महिलाओं के लिए तो यह और भी लाभदायक है। इसे खाने से उनमें खून की कमी यानी एनीमिया की शिकायत नहीं रहती है।

मिश्री (Healthy sweets idea)

मिश्री मिठास भरी बड़ी प्‍यारी सी चीज है। आप चाहें तो इसे एक छोटे जार में भरकर अपने डायनिंग टेबल पर भी रख सकते हैं। इसे खाने से कोई नुकसान नहीं है। बल्कि यह मौसमी संक्रमण जैसे सर्दी-जुकाम में काफी लाभकारी है। अगर कभी जुकाम हो तो मिश्री के पाउडर में काली मिर्च का पाउडर और घी मिलाकर पेस्ट बना लें और रात के समय इसका सेवन करें। इम्‍यूनिटी बढ़ने के साथ ही आपको मौसमी संक्रमण से भी निजात मिलेगी। और मीठा तो है ही कमाल का। मिश्री खाने से हीमोग्लोबिन के स्तर में भी सुधार होता है।

Also Read

More News

मलाई (Healthy sweets idea)

आप अपने वजन को लेकर बहुत कॉन्शियस हैं पर मीठा खाने का मन कर रहा है। तो ज्‍यादा कुछ नहीं करना है, बस दूध के उपर से मलाई उतार कर कटोरी में डालनी है। मलाई की यह नेचुरल मिठास आपको बहुत अच्‍छी लगेगी। मलाई में लैक्टिक फर्मेंटेशन प्रोबायोटिक होता है। जो आंतो से जुड़े रोगों को दूर करता है। साथ ही मलाई खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। कई बार जोड़ो में होने वाले दर्द से भी निजात मिलती है। मलाई के सेवन से एसिड रिफ्ल्क्स में राहत मिलती है। रात में दो चम्मच मलाई खाने से एसिड की समस्या से आराम मिलता है। इससे अलावा एम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है और रोगों से लड़ने की क्षमता में बढ़ावा होता है।

collagen protein : 30 के बाद न करें इस जरूरी प्रोटीन की अनदेखी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Weight loss dinner tips:  वजन कम करना है तो डिनर में रखें इन बातों का ध्‍यान

About the Author

... Read More