
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 31, 2020 11:02 AM IST
Health Benefits of Lychee: गर्मियों के मौसम में कुछ सीज़नल फ्रूट्स (Summer Fruits in India) लोगो ंको खूब लुभाते हैं। इन सीज़नल फ्रूट्स का लोग ना केवल स्वाद लेते हैं। बल्कि, बेसब्री से गर्मियों का इंतज़ार भी करते हैं कि ताकि सीज़न आने पर उन्हें इन फ्रूट्स को खाने का मौका मिले। ऐसा ही एक फल है लीची (Lychee), जो अपनी खास बनावट और रसीले स्वाद के कारण सबसे अलग होता है। भारत में लीची (Litchi) का उत्पादन बहुत बड़े स्तर पर होता है और लोग इसे पसंद भी बहुत करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह छोटा-सा फ्रूट आपकी सेहत के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद (Health Benefits of Lychee) साबित हो सकता है। आइए जानते हैं लिची खाने से कैसे बेहतर बनती है सेहत। (Health Benefits of Lychee in hindi)
इस जूसी फल में पानी की मात्रा भी काफी होती है। इसमें, कई पोषक तत्व होते हैं जो, शरीर का पोषण करते हैँ। जैसे, विटामिन सी, पोटैशियम और नैचुरल शुगर की अच्छी मात्रा इसके न्यूट्रिशन प्रोफाइल को बढ़ाते हैं । गर्मियों में इस फल को खाने से शरीर मे पानी की मात्रा सही रहती है। जिससे, बॉडी टेम्परेचर भी सही रहता है। (Health Benefits of Litchi)
लीची को सुपर फूड (Indian Superfoods) भी कहा जाता है। क्योंकि, विभिन्न स्टडीज़ में पाया गया कि यह कैंसर सेल्स को बनने और बढ़ने से रोकता है। इसमें, पाए जाने वाले विटामिन सी, फ्लेवेनॉयड और क्यूरसीटीन जैसे तत्व कैंसर और विशेषकर ब्रेस्ट कैंसर 9Breats Cancer) से सुरक्षा दिलाते हैं। इसीलिए, यह एंटी-कैंसरस फल है। (ways to prevent cancer)
इनमें स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। लीची में मौजूद विटामिन सी हमारी बॉडी में बनने वाली ब्लड सेल्स (Blood Cells) का निर्माण बढ़ाता है। यही नहीं यह आयरन के अवशोषण में भी शरीर की सहायता करता है। जिससे, हमारा इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है। यह हमारे डायजेस्टिव सिस्टम को भी काम करने में सहायता करता है।
बेली फैट (Belly Fat reduction tip) कम करना हो या पानी हो स्लिम फिगर इनमें भी मदद करती है लीची। जी हां, लीची में सॉल्यूबल डायटरी फाइबर होते हैं। जो डायजेशन (Food that improve digestion) बढ़ाते हैं। इससे, पेट की समस्याएं कम होती है। साथ ही फाइबर शरीर की मेटाबॉलिक रेट बेहतर होती है। अच्छे मेटाबॉलिज़्म से वेट लॉस होता है। (Weight Loss Foods)
Weight Loss Tip: लॉकडाउन में इन टिप्स की मदद से बढ़ाएं अपनी फिज़िकल एक्टिविटीज़, होगा वेट लॉस
Detox : ईद की दावत के बाद सता रही है वजन बढ़ने की चिंता? फॉलो करें ये वेट लॉस और डिटॉक्स टिप्स
मेथी से कम होता है बेली फैट, जानें कैसे करना चाहिए वेट लॉस के लिए मेथी का सेवन
घर पर करें वेट लॉस और बेली फैट घटाएं, पीएं हरड़ और शहद से बना ये डिटॉक्स ड्रिंक