Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy soup : जुकाम-बुखार में राहत देगा मिक्‍स वेजीटेबल सूप, इस विधि से करें तैयार

बरसात के मौसम में मौसमी संक्रमण होना आम बात है। ऐसे में कुछ भी खाने का मन नहीं करता। पर मिक्‍स वेजीटेबल सूप ऐसा टेस्‍टी और हेल्‍दी आइडिया है, जो आपको जुकाम-बुखार में भी राहत देगा।

Healthy soup : जुकाम-बुखार में राहत देगा मिक्‍स वेजीटेबल सूप, इस विधि से करें तैयार
बरसात के मौसम में मौसमी संक्रमण होना आम बात है। ऐसे में कुछ भी खाने का मन नहीं करता। पर मिक्‍स वेजीटेबल सूप ऐसा टेस्‍टी और हेल्‍दी आइडिया है, जो आपको जुकाम-बुखार में भी राहत देगा। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : July 27, 2019 11:36 AM IST

अगर आप मॉनसून में वीकेंड पर कुछ हेल्‍दी (Healthy soup) और टेस्‍टी ट्राय करना चाहते हैं तो मिक्‍स वेजीटेबल सूप (Healthy soup) आपके लिए बेस्‍ट है। इसमें मौजूद सब्जियां आपकी इम्‍यूनिटी बढ़ाने में मदद करेंगी। साथ ही इसका तीखा और चटपटा स्‍वाद आपके बिगड़े हुए स्‍वाद को राहत देगा। खास बात यह कि ये वजन घटाने में भी कारगर है। आप इस सूप को ब्रेकफास्‍ट, लंच, डिनर कभी भी पी सकते हैं। गले में खराश या जुकाम से परेशान हैं तो दिन में कम से कम दो बार सूप जरूर पिएं।

वेजीटेबल सूप के फायदे  (Healthy soup) 

मिक्‍स वेजीटेबल सूप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कई तरह की सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। जिससे उन सब्जियों के पोषक आपको मिलते हैं। लो फैट होने के कारण ये वजन भी नहीं बढ़ने देता। मॉनसून में जब आप मौसमी संक्रमण से जूझ रहे होते हैं, तब गर्मागर्म सूप पीना सबसे हेल्‍दी और टेस्‍टी आइडिया साबित होता है।

मिक्‍स वेजीटेबल सूप  (Healthy soup) 

सामग्री

गाजर - 1

Also Read

More News

शिमला मिर्च - 1

1/4 फूल गोभी

हरे मटर के दाने - 1 कप

नींबू - 1

अदरक - 1 टुकड़ा

कार्न फ्लोर - 1 टी स्पून

मक्खन - 1 टी स्पून

काली मिर्च - 1/2 टी स्पून

चिल्ली सास - 1 टी स्पून

हरा धनिया - 1 टी स्पून

नमक स्वादानुसार

मिक्‍स वेजिटेबल सूप बनाने की विधि  (Healthy soup) 

वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्‍छी तरह धो लें। इस मौसम में सब्जियो से भी संक्रमण का खतरा रहता है। उसके बाद उन्हें अच्छी तरह से बारीक़ काट ले। अब एक बर्तन में कॉर्न फ्लौर डालें और पानी में घोल कर एक घोल तैयार करके रख ले।

अब एक पैन लें उसमे मक्खन डालकर गरम करें। उसमे अदरक का पेस्ट डाले साथ ही बारीक़ कटी हुई सभी सब्ज़िया डाले और मिलाएं। हल्की आंच करें और सब्ज़ियों को मक्खन में भूनें। कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

2-3 मिनट के बाद सब्ज़ियों में पानी डालें। बना हुआ कॉर्न फ्लौर का घोल डाले और साथ ही काली मिर्च, नमक और चिली सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं।

अब सूप को तब तक पकाएं जब तक उसमे उबाल ना आ जाए। जब उबाल आ जाए तो कुछ देर के लिए सूप को पकाएं।

कुछ देर बाद गैस को बंद कर दें। उसे बाउल में निकालें। सूप में निम्बू का रस, हरा धनिया और मक्खन डालकर गरमा गरम परोसे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy sweets idea :  मीठे के हैं शौकीन तो आजमाएं ये स्‍वीट आइडिया

About the Author

... Read More